
सिंह राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2019 ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं, राशि परिवर्तन व युतियों की स्थितियों के अनुसार कैसा रहेगा इसकी एक चर्चा-विश्लेषण। लग्न कुंडली में सूर्य नीचस्थ होते हैं तो आत्मविश्वास कमजोर करने वाला होता है। मकर संक्रांति पर तुलादान करना चाहिए। चन्द्रमा नीचस्थ हो तो चन्द्र ग्रहण के समय चन्द्रमा के तुलादान की ओर जाना चाहिए। गुरु नवम्बर की शुरुआत तक वृश्चिक राशि में ही रहेंगे, सिर्फ 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य शनि और केतु के साथ विराजित होंगे। धनु राशि में इसके अलावा पूरे साल अक्टूबर अंत तक वृश्चिक में रहेंगे। नवम्बर के बाद स्वराशिस्थ हो जाएंगे। 6 मार्च को राहू केतु भी अपनी स्थितियां परिवर्तित कर चुके होंगे। मकर से निकलकर धनु की ओर और कर्क से निकलकर राहू मिथुन की तरफ बढ़ेंगे। सुख की स्थितियां पूर्ण रूप से निर्मित हो रही है। मांगलिक खर्चे घर में बढऩे की संभावना बनी हुई है। कर्म के अंदर गुरु स्थायित्व देने का कार्य करेंगे। नौकरी पेशा हैं और अपने पराक्रम को बढ़ाना चाहते हैं तो पूरे स्टाफ के साथ सामंजस्य से चलाना चाहते हैं तो समय अच्छा कहा जा सकता है। शुरुआती दस माह विशेष अच्छे हैं। जुलाई से अगस्त के मध्य प्रमोशन अटके हुए हैं, संभावना अधिक बनने की है। मार्च के शुरुआती 15 दिन वहां भी प्रबल संभावना रहेगी उच्च स्थितियों के साथ आगे बढ़ सकते हैं। यदि आप कारपेट वल्र्ड से जुड़े हैं और जॉब चेंज या खुद के वेंचर की ओर जाना चाहते हैं तो गुरु इतनी हिम्मत देते प्रतीत नहीं क्योंकि खर्चे बचाने का कार्य करते हैं। इस हिसाब से इतने प्रबलता वाला नहीं कहा जा सकता। लिक्विडिटि फ्लो व्यापार की दृष्टि से संभावना अच्छी बनी हुई है। 15 जून के बाद स्थितियां और सुदृढ़ रहेगी। स्थितियां अच्छी हो तो दुगुनी रफ्तार से बढ़ें परिणाम अनुकूल रहेंगे। मार्च के बाद स्थितियों को खंगाल कर आगे बढ़ेंगे तो परिणाम अच्छे होंगे। शेयर मार्केट में लम्बे समय के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं तब भी अच्छा कहा जा सकता है। आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां इतनी अच्छे तरीके से निर्मित नहीं हो रही। यदि गर्भस्थ महिला की बात की जाए तो शुरुआती तीन माह ध्यान रखियेगा। मिस कैरेज पहले से भोग चुकी हैं तो और अधिक सावधानी के साथ बढऩे की आवश्यकता रहेगी। ग्रहों के अनुसार उपासना पद्धति अपनाएं। गृहस्थ में न्यूनाधिक तलखियां रहने का निर्माण होने की संभावना अधिक नजर आ रही है। प्रत्येक पूर्णिमा में श्रीकृष्ण मंदिर जाकर 10-15 मिनट बितायें। महिलाएं प्रदोष व्रत की ओर जाएं। दोनों करे तो बहुत अच्छा। शिव-पार्वती मंदिर में जाकर शिव परिवार के दर्शन जरूर करें। शिक्षा के लिहाज से अग्रगामी रहेंगे। सी.ए., सी.एस. फील्ड में शुरुआती छह महीने तैयारी कम हो तो अच्छी स्थिति प्रतिबिम्बित हो सकती है। आगे बढिय़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज हैं उनको विशेष तौर पर साल के शुरुआती समय में ध्यान की आवश्यकता। पिता-पुत्र संबंध अच्छे नहीं हो तो ध्यान रखियेगा। शुगर के जो भी मरीज हैं उनके लिए 29 मार्च से 23 अप्रैल का समय तथा 3 से 28 अक्टूबर के मध्य का समय अच्छे से ध्यान रखियेगा। हृदय रोग से जूझ रहे हैं वो साल के अंत के समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। हृदय स्थान में सूर्य संबंध स्थापित करते हों तो थोड़ी बहुत न्यूनाधिक परेशानी आ सकती है। आई.टी. फील्ड से जुड़े लोग और जो विदेश में कार्यरत हैं संभावनाओं का प्रबल क्षेत्र सामने आएगा। स्पोर्टस पर्सन अपने ग्रुप में विद्रोह वाली स्थितियों से बचें। पराक्रम अक्षुण्ण रखें। खेल के मैदान में पराक्रम बतायें। व्यवहार में सामंजस्य स्थापित रहे जिससे खेल में बाधा न आ पाए इसका ध्यान रखें। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट में स्थिति अच्छी आएगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े लोगों के लिए 15 अप्रैल से 10 मई तथा 3 से 28 अक्टूबर तथा 1 से 26 दिसम्बर तक के मध्य का समय अच्छी प्रबल संभावनाएं बनेगी। वृद्धि प्रतीत होगी। सरकारी शिक्षा के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए मार्च अप्रैल के मध्य दाग लगने की संभावना। बचकर चले, ध्यान रखें। राहू पुण्य फल उदित करने वाले प्रतीत होंगे। फायदा उठायें। पुण्य फल दान आदि से ज्यादा असरदार तरीके से उभरते हैं। जरूरतमंदों को धान दान किया जाए तो अच्छे परिणाम सामने आ पाते हैं। कुटूम्बकीय तनाव बनने की भी आशंकाएं निर्मित हो रही है। पूर्णरूप से ध्यान रखें। प्रोपर्टी विवाद आए तो, उलझें नहीं, तनाव से बचें। सितम्बर में कुटुम्बकीय तनाव से बचे तो अच्छी स्थिति रहेगी। वाणी में कर्कशता आने पर हर क्षेत्र में सफलता नहीं मिल सकती। यदि मधुरता के साथ बढ़े तो अच्छे से चल पाता है। इन स्थितियों पर नियंत्रण रखते हुए आगे बढ़ें। शुरुआती 15 दिनों में भी कुटुम्बीय तनाव की संभावना बनी रह सकती है। भाग्य सपोर्टिव 5 फरवरी से 22 मार्च के मध्य तक अच्छी संभावना का द्योतक है। अच्छी संभावनाओं को टटोलने में सफल रहे तो अच्छे परिणाम सामने आ पाएंगे। मार्केटिंग की दृष्टि से 9 से 29 जून के मध्य का समय गांव आदि जाना चाहते हैं, कन्फर्ट जोन वाला समय रहेगा। ये समय अच्छा कहा जा सकता है। जॉब चेंज की ओर जाना चाहते हैं तो 15 मई से15 जून के मध्य अच्छे परिणाम की संभावना बनी रहेगी। कार्य कौशल दिखायें। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो वहां से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। हुनर शिखर पर पहुंचा तो मां महालक्ष्मी की कृपा अपने आप विराजित हुई प्रतीत होती है। स्टेज परफोर्मेंस के लिए, वोकल के लिए 3 से 28 अक्टूबर के मध्य रियाज आदि के लिए जाते हैं, या कोचिंग खोलते हैं तब भी संभावनाएं बहुत अधिक अच्छी बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज के लिए अप्रैल मई का समय अच्छा है। मार्च में विवादों में उलझने से बचें। स्टील व्यापार से, कंस्ट्रक्शन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए संभावना अच्छी। वाहन खरीदने वालों के लिए 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य अच्छा समय कहा जा सकता है। घर या फ्लैट का पेजेशन लेना चाहते हैं, नया कार्य शुरू करना चाहते हैं ये समय अंतराल में दुगुनू रफ्तार से काम हो पाएगा। गुरु ऐसी स्थितियों में हों तो कर्म को सपोर्ट देते ही हैं। पिता के व्यापार से जुडऩे वालों के लिए गुरु अच्छी स्थितियों का निर्माण करेंगे। ये समय अच्छा कहा जा सकता है।
Comments
Post a Comment