
नया साल 2019 आने को है तो इस वर्ष में कैसे उतार-चढ़ाव रहेंगे वर्ष पर्यन्त और ग्रह-गचोरीय और युतियां से क्या स्थितियां बन रही है इन सबकी चर्चा-विश्वलेषण। शनि पूरे वर्ष धनु राशि में ही रहेंगे। 6 मार्च को केतु भी उनके साथ आ जाएंगे। मकर से निकले और धनु राशि की ओर आएंगे। राहू कर्क से निकले और मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। 29 मार्च से 23 अप्रैल तक देव गुरु वृहस्पति धनु राशि में अतिचार होकर प्रवेश करेंगे। गुरु 5 नवम्बर को धनु राशि में स्वराशि में विराजित होंगे। कुछ समय वक्रगत स्थितियों का भी निर्माण करेंगे। सूर्य अपनी संक्रांति परिवर्तित करते चले जाएंगे। ये वर्ष गुरु और शुक्र की युति, शुक्र और शनि की युति दूसरे महीने के साथ में शुरू होती हुई प्रतीत होगी। मार्च में बुध और शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग शुरुआती स्तर के अंदर बनेगा। सूर्य और शनि की युति भी वर्ष के शुरुआत में बनती हुई नजर आती है। शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य सपोर्टिव रहेगा, राशि स्थान पर ही गुरु की दृष्टि। ये बड़े पोजिटिव परिणाम लाएगी। शिक्षा के संतान के भाव के ऊपर ही देव गुरु की दृष्टि अमृतमय कारणों का निर्माण करती हुई और अमृतमयी परिणाम देती हुई भी प्रतीत होगी। बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा कहा जा सकता है। एक स्टेट छोड़कर दूसरे स्टेट की ओर जाकर पढऩा चाहते हैं बहुत ही अच्छा समय कहा जा सकता है। मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष भी एडवांस स्टडीज के लिए जाना चाहिए। फाइनेंसियल विंग से जुड़े हुए तब तो आपके लिए आवश्यक हो जाती है क्योंकि इस साल की गई ट्रेनिंग आगे के परिणाम में चार चांद लगा सकती है। कर्म के क्षेत्र में निरर्थक पराक्रम बढऩे की संभावना रहेगी। ये स्थिति प्रमोशन आदि में दिक्कत आ सकती है। किन्तु गुरु का सपोर्ट इस साल के मध्यकाल के बाद में अधिक फायदा देने वाला होगा। 29 मार्च से 23 अप्रैल तक कोई भी कार्य अटका हुआ है तो उसे भी पूर्ण करने की ओर जाएं, तो परिणाम अनुकूल हो सकते हैं। मध्यकालीन स्थितियों के बाद में प्रमोशद आदि के लिए बनता हुआ दिखाई दे रहा है। जॉब, प्रबंधन और वित्तीय मैनेजमेंट हिसाब से झूठे आक्षेप की संभावना बनती दिखाई दे रही है। मार्केटिंग के फील्ड वालों के लिए जॉब चेंज की स्थितियां बन रही है। उसे स्वीकारें, कन्फर्ट जोन में शनि इस वर्ष रहने नहीं देंगे। कन्यफर्ट जोन छोड़कर बाहर निकले तो रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। कन्फर्ट जोन सुख की स्थितियों का अनुभव करवाता है, किन्तु इस बार बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है। 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य एक्सपांसन आदि से रुकें। वैसे भी देव गुरु जाने नहीं देंगे। इस समय को अच्छा नहीं कहा जा सकता। रुककर चलें तो अच्छी स्थितियां बनेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सितम्बर-अक्टूबर का महीना हृदय रोगियों के लिए सावधानीभरा कहा जा सकता है। वैसे पूरा वर्ष हृदय को उद्वेलित करता हुआ रहेगा। उथल-पुथल मची रहेगी। माता के सुख के हिसाब से भी ये वर्ष देखकर निकालें कोई भी रोग आदि की पहले से रोकथाम की जाए तो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। सुथ स्थान पर थोड़ी सी दिक्कत परेशानियां हो सकती है। कंस्ट्रक्शन लम्बे समय से क्रियान्वयन की ओर अग्रसर है, पूरा होने वाला था, वहां भी अत्यधिक सावधानियां बरतें। फ्लैट का पजेशन मिलना था तो उसमें भी देरी की संभावनाएं बनी हुई है। वाहन आदि सुख में आप चेंजेंज की ओर जाना चाहते हैं तो साल के मध्य अंतराल तक रुक कर ही बढिय़ेगा। कामर्शियल वाहन खरीदने के लिए इस साल को सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है। व्यापार बढ़ोतरी में कोई जमीन खरीदना चाहते हैं तो भी बेहतर कहा जा सकता है। मैकेनिकल इक्यूपमेंट आदि बढ़ाना चाहते हैं तब भी समय अनुकूल। वाहन इस वर्ष खर्चे भी अधिक मांगेंगे। सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन, एक्टर, एष्ट्रेस, एक्टिंग फील्ड वालों के लिए ये वर्ष संभावनाओं का अतिरेक लाता हुआ प्रतीत होता है। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों के लिए ये वर्ष सम्मान और श्रेष्ठताओं के साथ में आपकी कृतियों को दुनिया के सामने लाने का कार्य करेगा। गृहस्थ में न्यूनाधिक कलह वर्ष पर्यन्त बनी रह सकती है। बुध के अंतराल में तो और अधिक संभल कर चलने की आवश्यकता रहेगी। 10 से 29 सितम्बर के बीच कलह बढऩे की संभावनाएं और अधिक खड़ी होगी। बुध जब अप्रैल-मई के मध्यकाल में अपने अंतर को परिवर्तित करेंगे तब भी गृहस्थ के हिसाब से स्थितियां इतनी बढिय़ा नहीं कही जा सकती। लव अफेयर्स वालों के लिए भी इस समय अंतराल में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ये समय संभल कर निकाल दिया तो ज्यादा चिंतित रहने की आवश्यकता नहीं। संतान से सुख में लम्बे समय से बाधा चल रही थी, तो वर्ष के दस महीने बड़े ही अच्छे कहे जा सकते है। 11 अक्टूबर 2018 को देव गुरु ने अपनी स्थिति को तुला से निकलकर वृश्चिक की ओर लाने का कार्य किया। इस समय अंतराल में और शुरुआती दस महीनों के अंदर नन्ही किलकारियां गूंजती दिखाई दे सकती है। यदि आप स्कूल ओपनिंग की प्लानिंग कर रहे हैं या एकेडमिक की प्लानिंग खोलने की प्लानिंग के लिए ये समय श्रेष्ठ स्थितियों का निर्माण करता प्रतीत हो रहा है। ये समय अच्छा कहा जा सकता है। अप्रैल-मई का समय स्टाफ बढ़ोतरी के लिए ठीकठाक कहा जा सकता है। उपासना की दृष्टि से इस वर्ष शिव मंदिर के अंदर पूरे शिव परिवार के दर्शन जरूर करके आएं। इस साल की शुरुआत के अंदर ही। अज्ञात भय की स्थितियां सताती रहेगी। इसके लिए चन्द्राष्टकम, शिव तांडव स्रोत का प्रदोष काल में पाठ करते हैं तो अच्छे परिणाम आएंगे। टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों के लिए बीच में ब्लाकेज की संभावनाएं रहेगी। लिक्विडिटि दिक्कत की संभावना भी रह सकती है। शेयर मार्केट में फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो ये समय अच्छी स्थितियों का निर्माण करता हुआ प्रतीत होता है। शिक्षा क्षेत्र के शेयर लम्बय समय के लिए इन्वेस्टमेंट बहुत ही अच्छा। टीन एजर्स अपनी स्कील्स को डवलप करना चाहते हैं, ये साल उनके लिए भी पूर्णरूपेण अच्छा बना हुआ है। आध्यात्मिक क्षेत्र के हिसाब से भी ये समय अच्छा। इस राशि के जातक कथा आदि करते हैं तो दर्शन और बातचीत में गहराई आती प्रतीत होगी। स्पोर्टस पर्सन के लिए भी ये वर्ष अच्छे-शुभ समाचार लेकर आने वाला रहेगा। सामंजस्य स्थापित करने वाले साबित होंगे। बड़ी कमान की उम्मीद बनी हुई है। बड़े इंस्टीट्यूट में प्रवेश या प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने वालों के लिए नए कीर्तिमान स्थापित होते दिखाई देंगे। विश्व पटल पर अपना ध्वज लहराते हुए भी इस राशि के जातक के दिखाई देंगे। कम्युनिकेशन, काल सेंटर आदि से जुड़े लोगों या ऐसी अन्य कोई व्यवस्था से जुड़े हैं तो प्रमोशन आदि की संभावनाएं अधिक बनी हुई है। आईटी इंडस्ट्री में आगे बढऩा चाहते हैं तो खुद की क्षमताओं को आंककर ही आगे बढ़ें। वैवाहिक विलम्ब की स्थितियों के लिए वहां पर इतनी अच्छी स्पष्ट तौर पर संभावनाएं दृष्टिगोचर नहीं होती। 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य और साल के अंत की स्थितियों में यदि कोशिश की जाए तो फिर भी परिणाम सक्रियता के साथ सामने आ सकते हैं। गोल्ड और सिल्वर से जुड़े लोगों के लिए साल के मध्य के बाद का समय अच्छा कहा जा सकता है। प्रोपर्टी का क्षेत्र इस बार ऊपर आने की उम्मीद प्रतीत होती है। गृहस्थ के साथ में महिलाएं घर से ही किसी व्यापार को चलाती है, भले ही साड़ी या फिर कोई भी छोटा मोटा खाना संबंधी कार्य हो ये वर्ष अच्छे समाचार आपके लिए भी अच्छे समाचार वाला प्रतीत होगा।
Comments
Post a Comment