
धनु राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2019 ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं, राशि परिवर्तन, युतियों की दृष्टि से क्या फलाफल प्रतिपादित करने वाला रहेगा इसका एक समग्र विश्लेषण। शनि धनु राशि स्थान में ही विराजित रहेंगे। सिर्फ 30 अप्रैल से 18 सितम्बर तक वक्रगत स्थितियों का निर्माण करेंगे। वृहस्पति वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य धनु राशि में अतिचार होकर देव गुरु प्रवेश करेंगे। बाद नवम्बर के शुरुआत के समय अपनी स्थितियों को बदल कर धनु राशि में अगले 13 महीनों के लिए प्रवेश कर चुके होंगे। राहू कर्क से निकल कर मिथुन में और केतु धनु राशि में शनि के साथ में संस्थिति बनाने का कार्य करेंगे। स्वभाव में केतु जल्दबाजी देते हैं वहीं शनि भौतिकता के दावानल में फंसाकर आगे ले जाते हैं। एक साथ में आने से फलाफल के हिसाब से इतना अच्छा नहीं कह सकते। शिक्षा की दृष्टि से जो लोग बाहर जाकर पूरा करना चाहते हैं तो गुरु की स्थिति की लिहाज से शानदार परिणाम लेकर आने वाली होगी। 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच कोई भी चेंज, जॉब प्रोफाइल आदि स्थितियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो ये समय बेहतर कहा जा सकता है। लिक्विडिटि के रोटेशन में पूर्णता की स्थिति बनी रहेगी। यश, मान और कीर्ति मिलने की भी अधिक संभावनाएं हैं। गुरु इस बार खर्चों के ऊपर कंट्रोल रखेंगे। फिक्स्ड एसेट बढ़ाने का भी कार्य करेंगे। खुद का आशियाना बनाने का सोच रहे थे, फ्लैट खरीदना आदि के लिए हितकर स्थितियों का निर्माण होगा शुरुआत के दस महीनों में। घर बनता है सुख बढ़ते हैं, वाहन आदि खरीदने पर भी सुखों में वृद्धि अनुभूति होती है। माता के स्थान पर जाकर अपनी नौकरी करने की संभावनाएं बन रही है। जन्मगत जगह जो भी है वहां से फिर से जुड़ाव महसूस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में पैसा भी लगा सकते हैं। लीवर की फैटिनेस में वृद्धि की संभावना, ध्यान रखें। वृद्धों को आयुष्य में वृद्धि का कार्य करेंगे। गृहस्थ में न्यूनाधिक कलह बनी रह सकती है। यदि टालने की ओर बढ़े तो एक महीना मई से जून के मध्य कलह को टाल जाते हैं तो ये साल न्यूनाधिक कलह के साथ-साथ सामंजस्य के साथ निकल जाएगा। इस समय अंतराल में विद्रोही स्वभाव जाग्रत होने की संभावना बढ़ रही है, ध्यान रखें। प्रमोशन्स आदि में इस बार संभावनाएं बड़े अच्छे से बनी हुई है। साम, दाम, दंड और भेद से कोशिश करते हैं तो मनमाफिक जगह तबादला मिलने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं। विदेश में जाकर व्यापार करते हैं उनके लिए भी मार्च और अप्रैल का महीना हितकर स्थितियों का निर्माण करने वाला है। या नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आई.टी. के क्षेत्र, मार्केटिंग, रिसर्च के क्षेत्र में बाहर जाकर कार्य करना चाहते हैं तो समय हितकर बना हुआ है। गुरु की स्थितियां सुदृढ़ करेगी। इंजीनियरिंग के सेक्टर वाले लोगों के लिए ये साल अच्छी खबरें लेकर आने वाला साबित होगा। मन में संशय को स्थान नहीं दें। शनि की स्थितियां थोड़ी बहुत आलस्य की स्थिति दे सकती है। विशेषकर यूथ उस आलस्य से बचें। मैनेजमेंट में भ्रमणशील रहते हैं उनके लिए कार्य बराबर चलते चले जाएंगे। अनुभव के साथ किसी भी फील्ड में निवेश किया है तो बढिय़ा रिजल्ट की उम्मीद। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं अप्रैल तक का समय अच्छी और नवीन उपलब्धियों वाला प्रतीत होगा। शेयर मार्केट के अंदर ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट के लिए गए तो अच्छा। अगस्त के अंत से सितम्बर के मध्य तक का समय मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध जैसे ग्रह युति कर रहे हैं। डिस्टरबेंस दे सकते हैं, दिग्भ्रिमित कर सकते हैं। ध्यान रखें। कर्ज परेशान कर रहा था, चुका नहीं पा रहे थे, वर्ष 2019 ऐसे सारे लोगों के लिए अच्छा कहा जा सकता है, ऋण उतरने की संभावना रहेगी। रिसर्च के फील्ड से जुड़े लोगों के कामकाज में वृद्धि होगी। र्मा श्री का आशीर्वाद भी ऊन पर बना रहेगा। सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन, प्रोडक्शन आदि फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय साल के मध्य अंतराल के बाद में बढिय़ा परिणाम वाला होगा। कला से जुड़े लोगों में स्वाभिमान रहता है, हुनर की पूंजी किसी को दे नहीं सकते। एक जनवरी से 15 जनवरी के मध्य बचें। पिता-पुत्र संबंध इस अंतराल के अंदर अच्छे से और संभल कर चलें तो बेहतर स्थितियों का निर्माण हो सकता है। मई जून का महीना लाभ की स्थितियां पूर्ण रूप से निर्मित करता हुआ प्रतीत होगा। आकस्मिक धन लाभ यानि कोई पैसा या जमीन बहुत पुराने तरीके से डूबा हुआ था, वहां से कार्य होने की उम्मीद साल के शुरुआती स्तर पर अच्छी निर्मित होती प्रतीत हो रही है। स्वास्थ्य में मोटापा पर कंट्रोल रखें, लीवर से परेशान है तब भी ये साल ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। जो भी महिलाएं जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह में जो भी गाइनिक समस्या से जूझ रही हैं उन्हें इन तीन महीनों में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। गर्भ धारण वाली स्थितियों में कामकाज को छोड़ आराम से निकालें, शरीर का ध्यान रखें। गर्भ गीता का पाठ करें तो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। व्यापार बढ़ाने में कामर्शियल वाहन लेना चाहते हैं तो मई जून के मध्य का समय ठीक कहा जा सकता है। अगस्त सितम्बर माह में भाग्य चमत्कृत रूप से सामने आएगा। भाग्य प्रखरता के साथ आपका साथ देता हुआ प्रतीत होगा। पराक्रम को बढ़ाएगा। समय अंतराल के अंदर जॉब चेंज की ओर जाते हैं, या व्यापार की तरफ जाते हैं तब भी ये समय अनुकूल कहा जा सकता है। लिक्विडिटि व्यापार से जुड़े लोग बढ़ोतरी पाएंगे। कुटुम्बकीय व्यवस्थाओं में शुरुआत जनवरी फरवरी माह में आप अच्छे से टालें। कामकाजी महिलाओं को अपने गृहस्थ के साथ सामंजस्य स्थापित करने में जोर आजमाइश करना पड़ सकता है। तनाव, गुस्से को दूर हटाकर रिश्तों में सामंजस्य बनाते चले जाएं, तो अच्छा रहेगा। टालने से प्रगति की संभावना बनी हुई है। स्पोर्टस में जो रिटायरमेंट की ओर हैं और कोचिंग आदि खोलना चाहते हैं उनके लिए ये समय ठीक कहा जा सकता है। अच्छी संभावनाओं का निर्माण हो सकता है। आगे बढिय़े। इस साल की शुरुआत में शिव मंदिर में शिव परिवार के दर्शन जरूर करें। देव गुरु के बीज मंत्र का जाप के साथ शुरुआत करें। 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य का समय इसके भीतर यदि वैवाहिक विलंब चल रहा था, या शिक्षा में दिक्कत आ रही है, उनके लिए ये समय हितकर कहा जा सकता है। नवम्बर दिसम्बर माह में सुदृढ़ स्थितियों का निर्माण होने वाला है। इस हिसाब से नए आयाम देते हुए प्रगतिशील बने रहियेगा। कुल मिलाकर इस राशि वाले जातकों के लिए स्थितियां बेहतर है जीवन को आगे बढ़ाते चले जाएं। कम्युनिकेशन आदि से जुड़े लोगों के लिए यश, मान, सम्मान, कीर्ति बढऩे की संभावनाएं इस वर्ष बढ़ती चली जाएगी।
Comments
Post a Comment