Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

मेष राशि वालों के लिए 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक का राशिफल

मेष राशि वाले जातकों के लिए हिन्दी मास पौष जो दिनांक 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक रहेगा, में किन-किन क्षेत्रों में कमजोरियां रहेगी, किनमें सुदृढ़ता रहेगी, कहां सावधानी रखने की आवश्यकता है, इसकी चर्चा-विश्लेषण। यहां ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के तहत प्रतीकात्मक रूप से चन्द्रमा को लग्न कुंडली में राशि स्थान में दर्शाते हुए उनका विश्लेषण किया गया है।
Education- शिक्षा अध्ययन या शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छे समय का द्योतक बनी हुई है। कामर्शियल फील्ड की शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय बड़ा ही शानदार कहा जा सकता है। विदेश में इंजीनियरिंग या टेक्नीकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल कहा जा सकता है। इस समय का फायदा उठावें। विदेश में जॉब के साथ काम को बढ़ाना चाहते हैं, तो भी सपोर्टिव एप्रोच प्रतीत हो रही है। एक्जाम के परिणाम अच्छे आने की संभावना बनी हुई है। महिला हैं और शिक्षा के साथ आगे बढ़ रही है, तो थोड़ी सी दिक्कत के अलावा बाकी समय अच्छा कहा जा सकता है। आई.टी. या मार्केटिंग फील्ड वाले जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो सपोर्टिव समय बना हुआ है, आगे बढिय़े काम बनते प्रतीत होंगे। निर्णय सोच समझकर कीजियेगा तो परिणाम बेहतर रह सकते हैं।
Business-
होटल व्यवसाय, फैशन डिजाइन तथा रियल स्टेट व्यवसाय वालों के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। भाग्य इतना सपोर्टिव एप्रोच में प्रतीत नहीं होने से समय अच्छा नहीं बन रहा है, बचकर चलने की आवश्यकता रहेगी। दस दिन शुरुआती विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, व्यवसाय धीमेपन की ओर प्रतीत होगा। ध्यान रखकर आगे बढ़े तो अच्छा रहेगा। व्यापार में इतने अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कम बनी हुई है। ध्यान रखियेगा। प्रोपर्टी के हिसाब से समय अच्छा कहा जा सकता है।
गृहस्थ- स्नायु, साइटिका, इनडाइजेशन आदि में सावधानीपूर्वक चलने की आवश्यकता बनी हुई है। मधुमेह रोगियों के लिए भी समय इतना हितकर नहीं कहा जा सकता। खान-पान और घूमने-फिरने, जांच-दवाओं का ध्यान रखा तो अच्छा रह सकता है। पराक्रम में बढ़ोतरी की संभावनाएं प्रतीत हो रही है।
स्पोर्टस- खिलाडिय़ों के लिए अच्छा समय बना हुआ है। पराक्रम बढ़ेगा तो अभूतपूर्व परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
Other- सिनेमैटोग्राफी, एक्टर-एक्ट्रेस, में समतापीय स्थितियां बनी हुई रहेगी।
Love Affairs- रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य तक रिश्तों में अनबन बनने को रोककर आगे बढिय़ेगा तो अच्छा रहेगा।
उपाय-तुलादान जरूर करें। अपने वजन के अनुसार धान का दान अवश्य करें। सूर्य उपासना अवश्य करें। सूर्य को अघ्र्य देवें तो अतिउत्तम रहेगा।

Comments

Popular Posts

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती