मीन राशि वालों के लिए पौष माह 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक किन-किन क्षेत्रों में मजबूत परिस्थितियों का द्योतक होगा और किन-किन क्षेत्रों में ग्रह स्थितियां निर्बलता की ओर इंगित करती है, इसकी चर्चा और विश्लेषण। ग्रह गोचरीय व्यवस्थाओं के तहत ग्रहों की बदलती स्थितियों के कारण जातक के ऊपर प्रभाव होते हैं। इन प्रभावों के चलते ही दिनप्रतिदिन की चर्या पर बढ़े तो अनुकूल-विपरीत स्थितियों में सम रहते हुए समय का फायदा उठा सके और कमजोर समय में बचाव के साथ आगे बढ़ सकें।
Business- व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा है। ग्रह स्थितियां बदलने से भाग्य से अटके हुए कार्य भी इस समय अंतराल में होने की उम्मीद जगी है। भौतिक सुख में जरूर न्यूनता रहेगी, लेकिन आध्यात्मिक में अच्छी स्थितियां निर्मित होगी। व्यापार में कामकाज बढ़ाने की दृष्टि से समय अनुकूल है। लिक्विडिटि कमजोर रहेगी। जमीन, रियल स्टेट, Construction से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। Loan लेना चाहते हैं तो मिल सकते हैं। जमीन आदि के कार्य के लिए Loan के लिए थोड़ा समय रुकें।
Education- शिक्षा के लिहाज से कमजोर स्थिति बनी हुई है। उपायों से आगे बढ़े। दानादि कार्य देने से कार्य में सुगमता पाएंगे। आप किसी भी एक्जाम की तैयारियों में चल रहे हैं तो सावधानी से आगे बढ़ें। विदेश में नए काम की तलाश में हैं तो अच्छे और सुखद परिणाम वाला समय है। नौकरी पेशा में स्थिति ठीकठाक है। निरर्थक खर्चे बढऩे की संभावना है। सावधानी से चलें।
Sports- खिलाडिय़ों समय अच्छा बना हुआ है। नए कीर्तिमान बनने की संभावनाएं है। कर्मशील रहते हुए अपने क्षेत्र में आगे बढ़ें। अनुकूल समय का फायदा उठायें।
Other- Fashion डिजाइनिंग, सिनेमैटोग्राफी, Director, Direction, Electronic Media तथा Creative field वालों के लिए नई संभावनाएं प्रतीत हो रही है। इस समय का फायदा उठाकर आगे बढऩा चाहिए।
घर-परिवार गृहस्थ संबंधों में सामंजस्य बनाकर चलें। परिवार में यदि कोई एनीमिक, स्नायु तंत्र, हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रसित हो, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता। समय पर जांच-दवा के साथ प्रकृति से संबंध भी बनाकर चलें तो और बेहतर रहेगा। घूमना-फिरना नियमितता का हिस्सा बनायें। फायदा रहेगा।
लव अफेयर्स- प्रेम सम्बन्धों में खुराफात की संभावना। अन्य द्वारा गुमराह करने की स्थिति बन सकती है, बचकर चलें। परिवार में प्रेम संबंध बताना चाहते हैं तो इस एक महीने रुकें। आगे समय आने पर ही उजागर करें।
उपाय- मकर संक्रांति पर दान अवश्य करें। इस राशि के जातकों के लिए दान-पुण्य का विशेष महत्व है। उन्हें वस्त्र दानादि करने से कार्य में सुगमता प्रतीत होगी।
Comments
Post a Comment