मिथुन राशि वाले जातकों के लिए 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक यानि हिन्दी मास पौष माह में किन क्षेत्रों में स्थितियां अनुकूल बन रही है, किन क्षेत्रों में कमजोरियां उभरकर सामने आ रही है, स्वास्थ्य संबंधी चर्चा और कार्य को सुगम बनाने के लिए किन उपायों की ओर जाना चाहिए आदि का एक विश्लेषण। ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं को चन्द्रमा को प्रतीकात्मक रूप से लग्न में राशिस्थ दर्शाते हुए चर्चा-विश्लेषण।
Education- नौकरी पेशा लोगों के लिए जिनका प्रमोशन रुका हुआ था, जॉब की तलाश में थे, समय अनुकूल कहा जा सकता है। आई.टी. फील्ड, कम्युनिकेशन, मेकेनिकल फील्ड से जुड़े लोगों के जॉब प्रोफाइल के हिसाब से अच्छा कहा जा सकता है। आप लम्बे समय से कन्फर्म जोन से निकल कर चेंज करना चाहते थे, तो विचार कर निर्णय लें, समय अच्छा है। विदेश में भी हैं तो स्वदेश आने की संभावना नहीं बन रही है, जॉब में पराक्रम बढ़ता प्रतीत हो रहा है।
Business- रियल स्टेट, कम्युनिकेशन, इवेंट मैनेजमेंट वालों के लिए नई संभावना आकर खड़ी होगी। समय अनुकृल बना हुआ प्रतीत होता है। नई संभावनाओं को तलाशें तो एकल व्यापार में ज्यादा अनुकूल कहा जा सकता है। कर्ज आदि की दिक्कत नहीं आएगी। निर्णय सोच-समझकर आगे बढ़ें। खुद के व्यापार के हिसाब से समय अच्छा कहा जा सकता है। कर्ज चुकाने की दृष्टि से भी आपके अनुकूल स्थितियां है।
अन्य- लिक्विडिटि में इतना फ्लो नहीं बना हुआ है। कामकाज बढ़ाना चाहते हैं तो समय अच्छा कहा जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामलों से निजात मिलने की उम्मीद बन रही है। सुखों में न्यूनता बनी रहेगी। नवीन और मांगलिक कार्य करते हैं तो रुकेगा नहीं। सैनिटि वियर, इन्पोर्ट-एक्सपोर्ट में इतने अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं कही जा सकती है।
घरेलू- रोग में कमजोरियां उभर सकती है। शिक्षा में भी रोग के कारण बाधा उत्पन्न प्रतीत हो रहा है। सावधानी रखियेगा। शिक्षा में पूरा ध्यान रखकर ही आगे बढ़ें, इस महीना को टालते चले जाएं तो सही रहेगा। मधुमेह, मोटेपा, ब्लड प्रेशर आदि के हिसाब से इतना हितकर नहीं कहा जा सकता है। कमजोर स्थितियों को देखते हुए सजगता से आगे बढ़ें, सावधानी रखें तो ठीक रहेगा। घरेलू कमकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल। कामकाज बढ़ाना चाहती है तो हुनर को उपयोग में लेवें, फायदा उठावें। समय प्रबलता के साथ बढ़ रहा है। गर्भावस्थ महिलाएं सावधानी बरतें। कुटुम्बीजनों के साथ ठीकठाक रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- विनायक की पूजा के साथ वर्ष की शुरुआत करें। गणेश स्तुति और गणेश नामों का उच्चारण करें। मकर संक्रांति को तुलादान अपने वजन के अनुसार धान देने का कार्य करें, अनुकूल रहेगा।
Comments
Post a Comment