Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

धनु राशि वालों के 23 दिसम्बर से 21 जनवरी का राशिफल

धनु राशि वाले जातकों के लिए हिन्दी मास पौष माह दिनांक 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के बदलाव से कैसा रहेगा। कौन सा समय किस कार्य के लिए अधिक मजबूत स्थितियां बनाता है और कौन सा समय किन क्षेत्रों में कमजोरियों की ओर इंगित करता है। घर-परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार आदि में किस समय सावधानी रखें और किस समय आगे बढ़ें, इन सबकी चर्चा और विश्लेषण। राशि स्थान में चन्द्रमा प्रतीकात्मक रूप से विराजित है।
Business- व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो भाग्येश वृद्धि करने वाले होंगे। नई स्थितियां सुखद वाली बन रही है, उस दृष्टि से व्यापार को आगे बढ़ाने चाहते हैं, आगे बढिय़े समय अनुकूल बन रहा है।
Education- शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो एकाग्रता की दृष्टि से कमजोर रहेगा। इंजीनियरिंग फील्ड में ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। मैनेजमेंट की दृष्टि से ठीक कहा जा सकता, लेकिन इतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। शिक्षा की दृष्टि से कमजोर रहेगा। अध्ययनरत बच्चों पर विशेष ध्यान रखियेगा। प्रमोशन आदि रुके हुए थे, उनके लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। जॉब बदलाव में भी स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विदेश में अध्ययनरत वालों के लिए खर्चे बढऩे की संभावना बन रही है। ध्यान रखें।
Other- सुखों में वृद्धि की संभावना नजर आ रही है। व्यय की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। जमीन आदि के सौदे लम्बित चल रहे थे, वाहन सुख नहीं मिल पा रहा था, इन सबके लिए ये समय सही कहा जा सकता है। विदेश जाना चाहते थे तो उसके लिए अभी से प्रयास शुरू करें तो आगे सुनिश्चितता संभव बनती नजर आ रही है। नवीन और मांगलिक खर्चे संभव है। सिनेमैटोग्राफी फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम बना हुआ है। कंट्रोल्ड Approach से आगे बढ़े तो सही।
Love Affairs- प्रेम संबंधों में खर्चे की संभावना बनी हुई है। खर्चे जरूर करें, लेकिन सामंजस्य के साथ।
गृहस्थ- घर-परिवार में पिता-पुत्र में कलह हो सकती है, सामंजस्य बनाकर चलें तो समय अच्छा निकल सकता है। भाइयों में संबंध में कड़वाहट थी, उनमें सुलझाव की स्थिति। मधुमेह, हृदय रोग, आर्थेराइटिस आदि बीमारियों से जूझ रहे लोगों को ध्यान रखते हुए चलने की आवश्यकता है।
उपाय- मकर संक्रांति महापर्व नए साल में आ रहा है इस दिन तुलादान करें। इसके साथ ही तेल, तिल-गुड़ की वस्तुएं भी दान करें तो सुगमता प्रतीत होती नजर आएगी। इस दिन पीली वस्तु का दान इस राशि के जातकों के लिए विशेष फायदेमंद साबित हो सकता है।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती