Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

मकर राशि का 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए पौष माह 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक किन-किन क्षेत्रों में बेहतरी की संभावनाएं रहेगी और किन-किन क्षेत्रों में कमजोरियां प्रतीत होंगी इसकी चर्चा और विश्लेषण। ग्रह गोचरीय व्यवस्थाओं के तहत ग्रहों की बदलती स्थितियों के कारण जातक के ऊपर प्रभाव प्रतीत होते हैं। इन प्रभावों के चलते ही दिनप्रतिदिन की चर्या पर अच्छे से सोच-विचार कर आगे बढऩा चाहिए। जिससे अनुकूल समय में फायदा उठा सके और कमजोर स्थिति हो तो बचाव किया जा सके।
Business- व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा है। ग्रह स्थितियां व्यापार को बढ़ावा देने वाली बनी हुई है। इनका फायदा उठाने के लिए और अधिक कर्मशील हो जाएं। साथ ही पराक्रम भी बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। कर्म से नई संभावनाएं भी बन रही है। इस राशि के जातकों के लिए इलेक्ट्रोनिक मीडिया के फील्ड में भी नित नई संभावनाएं है। अगर बदलाव की ओर जाना चाहते हैं तो भी समय अच्छा है। अखबार आदि खोलना चाहते हैं तो भी समय अनुकूल है।
Education-  शिक्षा के हिसाब से अच्छी स्थितियों का निर्माण हो रहा है। कर्म से लाभ की संभावनाएं प्रतीत हो रही है। जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो अच्छा रह सकता है। विदेश गमन हो तो भी बेहतर रहेगा। प्रमोशन रुके हुए थे वे पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। शिक्षा में ग्रह लाभ स्थान में होने से स्थिति बेहतर है। इंजीनियरिंग, रिसर्च, फैशन डिजाइनिंग, एडवांस कोर्स से या आई.टी. फील्ड के हिसाब से आप आगे बढ़े, समय अनुकूल बना हुआ है। पराक्रम बढऩे की पूरी-पूरी संभावना है। पढ़ाई पूरी कर नौकरी या व्यापार करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल। फायदा उठाना चाहिए। विदेश में कामकाजी लोगों के लिए अनिद्रा वाली पोजीशन हो सकती है। बाहर वालों को अपने से उच्च अधिकारियों से तनाव को टालना चाहिए। लिक्विडिटि की दृष्टि से ये महीना कमजोर कहा जा सकता है। कर्ज आदि से बचना चाहिए।
Sports- Sports Person के लिए नित नए आयाम की संभावना बन रही है। ग्रह जब स्थितियां बदलते हैं तो अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। निर्णय सोच समझकर लें तो आगे बढ़ते चले जा सकते हैं।
Health- अनिद्रा की स्थिति है। स्नायु तंत्र में निर्बलता की संभावनाएं। स्वास्थ्य संबंधी जांचें नियमित करावें। घूमने-फिरने को तवज्जो दें।
Others- Education के हिसाब से कोई नया Institute खोलने की ओर अग्रसर है तो समय अच्छा है। Commercial  वाहन की दृष्टि से फायदे की स्थिति बनी हुई है। जमीन खरीद फरोख्त में काम रुके हुए थे, तो ये समय अच्छा कहा जा सकता है। पुश्तैनी जमीन में इतनी संभावना नहीं है। Marketing, Sales field  वालों के लिए माह के मध्य का समय कन्फर्ट जोन निर्माण करेगा। मोबाइल, सोशल मीडिया, ब्लागर आदि के लिए ये समय अच्छा कहा जा सकता है। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट  में मध्यम बना हुआ है। बचकर चलें तो बेहतर।
गृहस्थ- घर-परिवार में न्यूनाधिक परेशानी बनी रह सकती है। अगर पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो भी कमजोर स्थिति है। घर की महिलाओं को कामकाज के साथ गृहस्थ में सामंजस्य बैठाने की चुनौती रहेगी। वाणी में माधुर्य बना रखें, तो इस समय को अच्छे से निकाल पाएंगी।
उपाय- मकर संक्रांति महापर्व पर तिल, तेल-गुड़ आदि वस्तुओं का दान-पुण्य करें समय अनुकूल बनता प्रतीत करेंगे। नित्य हनुमन्त उपासना करें। सुन्दर कांड पाठ करें।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती