सिंह राशि वाले जातकों के लिए पौष माह 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक किन-किन क्षेत्रों में बेहतरी की संभावनाएं लेकर आ रहा है और किन-किन क्षेत्रों में कमजोरियां प्रतीत होंगी इसकी चर्चा और विश्लेषण के माध्यम से जानें। ग्रह गोचरीय व्यवस्थाओं के तहत ग्रहों की बदलती स्थितियों के कारण जातक के ऊपर प्रभाव प्रतीत होते हैं। इन प्रभावों के चलते ही दिनप्रतिदिन की चर्या पर अच्छे से समय की अनुकूलता को परख कर आगे बढऩे की आवश्यकता रहती है।
Business- व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा है। Leather, रियल स्टेट, Construction वालों के लिए बेहतरीन समय है। कर्मशील रहकर आगे बढ़ते रहे तो किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। भाग्य की प्रबलता कम है। कर्म के साथ आगे बढ़ते जाइये, फल परिलक्षित पाएंगे।
Education- इस राशि के जातक जो भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए कमजोरी के साथ नई संभावनाओं वाला समय कहा जा सकता है। कामर्शियल फील्ड में भी अच्छी स्थितियां निर्मित नहीं हो रही है। फैलोशापी आदि में भी समय ठीकठाक है। परीक्षा का परिणाम आने वाला है, तो धैर्य से लेवें। आगे समय अच्छा आने वाला है। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वालों के लिए खर्चे बढ़ाने वाला हो सकता है। Foreign विदेश गमन की संभावनाएं बन रही है। प्रमोशन में समय अनुकूल है।
Share Market- शेयर Market, इंटरा डे आदि की दृष्टि से तत्कालिक लाभ की संभावनाएं नहीं नजर आ रही है। सोलर के शेयर्स या प्रकाश के काम से जुड़े शेयर्स में अच्छी संभावनाएं हैं। फायदा उठाना चाहिए।
Other- Fashion डिजाइनिंग, Research, Electronic, पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय अनुकूल बना हुआ है। कामकाज के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है। बाहर जाना फायदेकर साबित होगा। नाम को नई ऊंचाइयां भी मिलने की अपार संभावनाएं है। वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल। जमीन के हिसाब से सुख पूर्ण स्थितियों का निर्माण से समय अच्छा बना हुआ है। कर्म से सुख मिलने की संभावना पूर्ण बनी हुई है। सामथ्र्य संभावनाएं बढऩे की उम्मीद है। कर्ज बढऩे की संभावना नहीं बने तो अच्छा। राजनीतिक क्षेत्र वालों के लिए विवाद की संभावना है। इवेंट आदि फील्ड में भी समय अच्छा है।
Love affairs- Love Affairs में संबंधों को परवान चढ़ा रहे हैं तो, संभलकर चलें। वाणी में संयम बरतें। इस एक महीने हलचल थाम कर चले तो आगे सुखद स्थितियां आ सकती है। संबंधों में साफगोई रही तो दिक्कत-परेशानी नहीं आएगी।
घरेलू- घर परिवार में वयोवृद्ध ध्यान रखें, विशेषकर यात्रा टालें। कुटुम्ब में कटुता आ सकती है। गर्भस्थ महिलाओं के लिए समय कमजोर है। मानसिक परेशानियां उभर सकती है। डिप्रेशन रह सकता है। संभलकर निकले तो आगे आने वाला समय बेहतर है। रोग की दृष्टि से भी कमजोर स्थिति के चलते सावधानी की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर मोटापे, ब्लड प्रेशर आदि वालों को समय पर जांच-दवा नियमित रखने की आवश्यकता। एनीमिक वाले भी बचकर चलें।
उपाय- मकर संक्रांति पर तिल-गुड़, वस्त्र आदि का दान करें। इस राशि के जातकों को तिल-गुड़ का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वर्ण-रजत मिश्रित धातु के भास्कर बनाकर घर में पूजा-अर्चना करें तो लाभ होगा। सूर्य उपासना के साथ आगे बढ़े तो नवीन ऊर्जा का समावेश पाएंगे। श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन के साथ साल की शुरुआत करें।
Comments
Post a Comment