कर्क राशि वाले जातकों के लिए 23 दिसम्बर से 21 जनवरी पौष माह कैसा रहेगा। ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के परिवर्तन से किन कामकाजों में स्थितियां सुदृढ़ रहेगी, किन क्षेत्रों में स्थितियां कमजोर रहने की संभावना रहेगी, घर-परिवार, व्यापार, शिक्षा आदि की दृष्टि से माह पर्यन्त स्थितियों की चर्चा-विश्लेषण।
Education- शिक्षा की दृष्टि से इस फील्ड से जुड़े लोग हों या शिक्षा चल रही है, उनके लिए समय अनुकूल चल रहा है। फलाफल में ऊँचाई पर नहीं ले जाते, लेकिन स्थिति अच्छी कही जा सकती है। शिक्षा के हिसाब से भाग्योदय कारक की दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल प्रतीत होती है। ये स्थितियां नाम खड़ा करने का मौका देती है फायदा उठावें। फैशन, के फील्ड के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। इंजीनियरिंग Exams में थोड़ी सी कमजोर जरूर कही जा सकती है। दूसरे विषयों में समय अनुकूल है। विदेश में शिक्षा, नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस माह बाहर जाने की संभावनाओं को टाल पाएं तो अच्छा रहेगा।
Business- व्यापार की दृष्टि से जुड़े लोगों में जो नौकरी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे से आगे बढऩे की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। ऋण आदि सुविधाओं से वंचित नहीं रहते, मिलने की संभावना बन रही है। नया व्यापार भी बनने की संभावनाएं बन रही है। वाकपटुता में ध्यान रखिये। होटल व्यवसाय के लिए अच्छी संभावनाएं प्रतीत नजर आ रही है।
Others- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा बना हुआ है। सोलर के शेयर में जरूर बचें। जिनका लम्बे समय से पैसा इन्वेस्ट किया हुआ था। उनके लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। सिनेमैटोग्राफी, एक्टर, एक्ट्रेस, डायरेक्टर, डायरेक्शन आदि के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन वालों के लिए समय मध्यम बना रहेगा। सैलून वालों के लिए भी मध्यम बना रहेगा। राजनीतिक वालों को ये महीना संभलकर निकालना चाहिए।
गृहस्थ- घर-परिवार में मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर, स्नायु तंत्र, थाइराइड रोग उजागर हो सकती है। गर्भ धारण की स्थितियां अनुकूल बनती नजर आ रही है। सर्जरी आदि की ओर जा रहे हैं, तो इस माह टालें। आप आगे बढ़ सकते हैं। गृहस्थ में सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो समय अच्छा निकल सकता है।
Love Affairs- इन स्थितियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। रिश्तों को मजबूती मिलने की उम्मीद प्रतीत होती है, अच्छे से आगे बढ़ें तो रिश्ते परवान चढ़ सकते हैं।
उपाय-शिव मंदिर जरूर जाएं और जलाभिषेक करें। चन्द्रमा की उपासना चन्द्र दर्शन लाभदायक। सफेद वस्त्र का दान देते हैं तो बहुत अच्छा कहा जा सकता है। मकर संक्रांति पर तुलादान करें तो और अधिक अच्छा रहेगा।
Comments
Post a Comment