कुंभ राशि वाले जातकों के लिए हिन्दी मास पौष माह दिनांक 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के बदलाव से कैसा रहेगा। कौन सा समय किस कार्य के लिए अधिक मजबूत स्थितियां बनाता है और कौन सा समय किन क्षेत्रों में कमजोरियों की ओर इंगित करता है। घर-परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार आदि में किस समय सावधानी रखें और किस समय आगे बढ़ें, इन सबकी चर्चा और विश्लेषण। राशि स्थान में चन्द्रमा प्रतीकात्मक रूप से विराजित है।
Business- व्यापार में बड़ी अच्छी स्थितियां परिलक्षित हो रही है। प्रकाश के कार्य, स्टील-लौह, सोलर आदि के कार्य से जुड़े व्यापार में नवीन कार्य बढ़ाना चाहता है तो समय अनुकूल बना हुआ है। अपनी पूर्ण ऊर्जा से कार्य को बढ़ाएं, सुखद परिणाम मिलेंगे। ग्रह गोचरीय स्थितियां भी अच्छे फल देने वाली निर्मित हो रही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रखरता बढ़ेगी। वाहन, फ्लैट की दृष्टि से सुख की स्थितियां बनती नजर आ रही है।
Education- शिक्षा के दृष्टि से कामर्शियल एक्जाम दे रहे हैं तो समय अनुकूल है। पराक्रम के साथ निरर्थक व्यय होगा। ग्रह स्थितियां वाणी में कर्कशता दे सकते हैं। इस स्थिति से बचते हैं तो उत्तम रहेगा। बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां निर्मित हो रही है।
Sports- खिलाडिय़ों को ध्यान रखने की जरूरत है। चोट की संभावना बनी हुई है। संभलकर चलना हितकर होगा।
घरेलू- शत्रु पनपे हुए थे वहां विजयश्री मिलने की संभावना है। घर-परिवार की दृष्टि से ग्रह गोचरीय व्यवस्था के साथ बीमारियों की स्थितियां बन रही है, सावधानी से आगे बढ़ें। भाई-बहन संबंधों में दूरियां बढ़ सकती है। सामंजस्य बनाएं तो अच्छा रहेगा। कामकाज की स्थिति में घर में महिला पार्टनर है तो अच्छा है।
Share Market- शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए अच्छी स्थितियों का निर्माण हो रहा है। पैसों के इन्वेस्टमेंट में ध्यान रखते हुए कार्य करें। आगे बढऩा चाहिए। म्युचअल फंड, एफ.डी., आर.डी. में इन्वेस्टमेंट अच्छा कहा जा सकता है। ग्रह स्थितियां खर्चों को भी बढ़ाएंगी। सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन आदि फील्ड में संघर्ष की स्थितियां बनी हुई रहेगी। एग्रीकल्चर के किसी कोर्स से जुड़े हुए हैं तो समय अच्छा है। टैक्सटाइल फील्ड में सुखद स्थितियां प्रतीत हो रही है।
उपाय- इस राशि के जातकों के लिए सफेद दान विशेष महत्व कहा जा सकता है। मकर संक्रांति महापर्व पर तेल-गुड़ का दान तो होता है ही साथ ही तुलादान की ओर जाएं तो परिणाम अनुकूल बनाने में सहायता मिलेगी।
Comments
Post a Comment