कन्या राशि वाले जातकों के लिए हिन्दी मास पौष माह दिनांक 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के बदलाव से कैसा रहेगा। कौन सा समय अधिक सुदृढ़ स्थितियां बनाता है और कौन सा समय कमजोरियों की ओर इंगित करता है। घर-परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार आदि में किस समय सावधानी रखें और किस समय आगे बढ़ें, इन सबकी चर्चा-विश्लेषण। राशि स्थान में चन्द्रमा प्रतीकात्मक रूप से विराजित है।
Education- शिक्षा की दृष्टि से इंस्टीट्यूट खोलना चाहते हैं तो समय अनुकूल कहा जा सकता है, आगे बढिय़े। पराक्रम की दृष्टि से सुदृढ़ स्थितियों का निर्माण हो रहा है। शिक्षा में नई कार्य योजना में परिणाम सुखद आने की संभावना प्रतीत हो रही है। नए कैरियर की दृष्टि से समय अनुकूल कहा जा सकता है। प्रबंधन में भी नए अनुभव प्राप्त कर आगे बढ़ सकते हैं।
Business- व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार को बढ़ाने की दृष्टि से यानि कामकाज बढ़ाना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल कहा जा सकता है। कर्म में बढ़ावा प्रतीत होगा, जिससे स्थितियां और सुदृढ़ बनती जाएगी। भाग्य की संभावनाएं भी बढ़ेगी। लम्बे समय से कोई कार्य के लिए अटके हुए थे तो उनके भी सुलझने की पूरी संभावना दिखाई देती है। सभी तरह के व्यापार की दृष्टि से बढ़ावा का समय बना हुआ है। लिक्विडिटि के ब्लॉकेज की स्थितियां बन सकती है। विदेश में रहने वालों के लिए स्वदेश की ओर आने की स्थितियां निर्मित हो रही है। विदेश में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें, समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता।
Sports- खिलाडिय़ों के लिए नए आयाम जुडऩे की संभावना प्रतीत हो रही है। लगातार चलायमान रहने वाले आगे बढ़ सकते हैं। समय प्रबंधन थोड़ा बनाकर आगे बढ़े तो और भी अच्छा रह सकता है।
Other- शेयर मार्केट में इंवेस्ट करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल बना हुआ है। आकस्मिक लाभ में जमीन खरीद के मामले में अनुकूल स्थितियां फायदे वाली कही जा सकती है। फंड रुके हुए थे तो उम्मीद पैसा निकलने की बन रही है। कंस्ट्रक्शन का मुहूर्त में भी देरी की संभावना प्रतीत हो रही है। कामर्शियल वाहन अभी नहीं खरीदें। अपना खुद का वाहन अन्य को नहीं दें तो बेहतर स्थिति कही जा सकती है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए गलत आक्षेप की संभावनाएं प्रतीत हो रही है।
गृहस्थ- घर-परिवार की स्थिति के लिए इतनी चिंताजनक स्थिति नहीं कही जा सकती है। हृदय रोगियों के लिए समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। हृदय की इच्छा शक्ति बढ़ेगी, लेकिन दूसरी स्थितियों में हितकर नहीं कहा जा सकता। नए साल की पार्टी में बच्चों पर विशेष सावधानी रखें, और सही-गलत के भेद को बताकर बदलाव लाएं।
उपाय- नए साल में मकर संक्रांति पर्व आ रहा है। इस दिन तुलादान अवश्य करें, स्थितियां अनुकूल बनती प्रतीत होगी। तुलादान में अपने वजन के बराबर का धान दान करें साथ ही तिल-गुड़ की वस्तुएं भी दान करें तो बेहतर रहेगा।
Comments
Post a Comment