वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए हिन्दी मास पौष माह दिनांक 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के बदलाव के साथ कैसा रहेगा। इस एक महीने के समय में आपको कौन-कौन से क्षेत्रों में किस-किस समय मजबूत स्थितियां बन रही है तथा किस समय कमजोर स्थितियों का निर्माण हो रहा है इसकी चर्चा और विश्लेषण लग्न कुंडली में राशि स्थान पर चन्द्रमा को प्रतीकात्मक रूप से विराजित करते हुए दर्शाया गया है।
Business- व्यापार की दृष्टि से नित नई संभावनाएं सामने आएगी। ऐसी परिस्थितियों के निर्मित होने पर आगे बढऩा चाहिए। कर्म की रफ्तार को अच्छे समय में दुगुना करके आगे बढऩा चाहिए। परिणाम बेहतर मिलेंगे। लिक्विडिटि बढ़ेगी। फैशन डिजाइनिंग, ब्लॉगर वालों के लिए अच्छी संभावनाएं बन रही है। फायदा उठावें। जमीन, कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट से जुड़े हुए हैं तो लिक्विडिटि फंसने की संभावना रहेगी। इस एक महीना इंतजार करो तो बढिय़ा रहेगा। धैर्य से काम लें। लाइम लाइट वालों के लिए अपार संभावनाओं वाला समय है।
Education- शिक्षा की दृष्टि से ये महीना शानदार संभावनाओं वाला है। आई.आई.टी. के एक्जाम दिए हैं, वहां सफलता की उम्मीद। ये मौका अच्छा है फायदा उठाना चाहिए। फाइनेंस के कामर्स से जुड़े एक्जाम क्लियर करने की दृष्टि से समय बड़ा ही फायदेमंद आ रहा है। आगे बढिय़े। कम्युनिकेशन वालों के लिए यह समय कमजोर है। निरर्थक पराक्रम दिखाने से बचियेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए संभावनाएं अच्छी है। प्रमोशन-उन्नति की संभावना प्रबल है। नई संभावनाएं भी सामने आएगी। बाहर अध्ययनरत वालों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है।
Sports- खिलाडिय़ों के लिए यह महीना अच्छा बना हुआ है। खेल के प्रत्येक क्षेत्र में अच्छी संभावना है। निर्णायक स्थितियां सामने आएगी। लाभ मिलेगा। कर्म की ओर अग्रसर रहते हुए इनका फायदा उठावें।
Share Market- शेयर मार्केट में इंटरा डे से अच्छी संभावना। औचक लाभ की स्थितियां प्रतीत हो रही है। Communication, Information या इससे संबंधित शेयरों में जाएं तो अच्छा। Electronic मीडिया वालों के लिए समय अच्छा है। लेकिन साथ ही विवादों वाली स्थिति से रूबरू होना पड़ सकता है।
Love Affairs- लव अफेयर्स में स्थितियां प्रबलताए से आ रही है। सामंजस्य से बढ़े तो परिस्थितियां अनुकूल बनेगी।
गृहस्थ- घर-परिवार में कुटुम्ब में बिछोह का कार्य संभव। जॉब में प्रमोशन या तबादला होने पर बिछोह की संभावनाएं बन रही है। ग्रह स्थितियों के अनुसार क्लेसेज की स्थितियां का निर्माण होगा। संयम, धैर्य और वाणी की मधुरता के साथ बढ़े तो कटुता कमतर की ओर जाएगी।
Other- सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्टर, डायरेक्शन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा बना हुआ है।
उपाय- धर्म ग्रंथों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति महापर्व के अवसर पर इसकी उपादेयता और बढ़ जाती है। इस दिन तिल-गुड़ के साथ तुलादान अवश्य करें। हनुमन्त उपासना करे। सुन्दर कांड पाठ करें तो और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनेगी।
Comments
Post a Comment