Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

शुभ संकेत : सकारात्मकता के प्रतीक

हमारे शास्त्रों के अन्दर वर्णित ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। विश्वास और सांकेतिक भाषाओं को समझ लेने से कार्य में उत्साह और सफलता की संभावनाएं दृष्टिगोचर होने लगती है।
1. सफेद गाय
सनातन धर्मियों की गौ माता आर्थिक सुदृढ़ीकरण का भी प्रतीक है। आपके खेत में या गार्डन में गाय आ कर चरने लग जाये, तो समझ जाइएगा साक्षात लक्ष्मी जी ने संदेशा भेजा है।
2. नारियल
नारियल को वैसे भी भारतीय सामाजिक परम्परा में शुभ माना जाता है। अगली बार जब भी कभी आपको सुबह उठते ही इस श्रीफल के दर्शन हों, तो समझ जाना अच्छी खबर आने वाली है।
3. यात्रा के दौरान मिलने वाले संकेत
जब कभी भी यात्रा करते समय आपको अपनी दायीं तरफ कोई बन्दर, कुत्ता, सांप दिखे तो, समझ जाना यह भी आपके पास आने वाले धन का संकेत दे रहे हैं।
4. सुनहरा सांप
अगर रात को आपको सोते समय सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप नजर आये, तो यह भी खुलने वाली किस्मत का इशारा होता है।
5. हरियाली
सपने में हरे-भरे प्राकृतिक नजारे दिखना भी सुभ संकेत माना जाता है। हरियाली अगर पानी के किसी स्रोत के पास हो तो यह उससे भी अच्छा संकेत होता है।
6. दूध के बने उत्पाद
सुबह-सुबह उठते ही दही और दूध जैसे पदार्थ का दिखाई दे जाना भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत होता है।
7. गन्ना
सुबह घर से अपने काम पर जाते वक्त या मॉर्निंग वॉक करते समय गन्ने का दिखाई दे जाना भी यह संकेत देता है कि आज आपको कहीं से पैसे मिलने वाले हैं।
8. लयबद्ध संगीत
सुबह उठते समय आपको अपने आसपास किसी मन्दिर से शंख, घंटियों या किसी मधुर भजन की आवाज सुनाई देना भी शास्त्रों में आने वाले अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है।
9. नव-विवाहिता का दिखाई दे जाना
आपको रास्ते में अगर सोलह श्रृंगार किये कोई नई-नई दुल्हन नजर आ जाये तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है।
10. आपके घर में चमगादड़ द्वारा घर बनाना
वैसे अधिकतर मान्यताओं के अनुसार आपके घर में किसी चमगादड़ का आना अशुभ संकेत माना जाता है, लेकिन वही चमगादड़ अगर आपके घर में रुककर अपना घर बना लें तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है।
11. शुभ दिन पर पैसे आना
हम सब की जिन्दगी में कोई न कोई लक्की डे या वीक होता है उस समय अगर आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो जाये तो, इसका मतलब है अभी और धन आने वाला है।
12. पक्षियों का बीट करना
किसी पक्षी ने बीट की हो और आप गिरे तो परेशान न हों क्योंकि यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
13. मकड़ी का जाला
वैसे तो मकड़ी के जाले का घर में पाया जाना अशुभ माना जाता है, लेकिन कोई जाला दिखाई दे और उसमें आपको अपने नाम का पहला अक्षर बना हुआ नजर आये तो वह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
14. टूटते तारे का नजर आना
इस संकेत को पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है। पूर्वज कहते आए हैं टूटते तारे से जो भी मांगो आपको आने वाले 30 दिन में सच हो जाता है।
15. गलती से उलटे कपड़े पहन लेना
जब भी हमें कहीं जाने की जल्दी होती है तो हम जल्दबाजी में कपड़े उलटे पहन लेते हैं और जब देखते हैं तो अपने आप पर गुस्सा भी होते हैं। भविष्य में दोबारा अगर ऐसा आपके साथ हो तो समझ लेना मामला गुस्से का नहीं खुश होने का है। उलटे कपड़े पहन लेना भी आने वाली समृद्धि का प्रतीक होता है।
16. शुभ चीजों का मिलना
आपको रास्तें में कहीं घोड़े की नाल, चार पत्तियों वाली घास या कोई सिक्का मिल जाये तो उसे सम्भालकर अपने पास रख लेना चाहिए। यह भी आने वाले भाग्य के निर्देशक होते हैं।
17. कुत्ते का घर पर रहने आना
कोई कुत्ता अगर आपके घर पर रहने के लिए छत की तलाश में आ जाये तो यह भी भविष्य में आने वाले धन का संकेत होता है।
18. गार्डन क्रिएचर्स का दिखना
बारिश के बाद अगर आपको अपने बगीचे में मेंढ़क, बीटल, टिड्डों का शोर सुनाई दें, तो यह भी एक अच्छा संकेत होता है।
19. बारिश में सूरज का चमकना
ऐसा बहुत ही कम होता है जब आपको बारिश में भीगते समय सामने आसमान में चमकता सूरज दिखाई दे। यदि ऐसा कभी होता है तो समझ जाइये आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं।
20. हाथ में खुजली होना
इससे तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। हमारे यहां हाथ में खुजली होने को आने वाले धन के संकेत के रूप में देखा जाता है।
21. कछुआ
कछुए को पूरी दुनिया में अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका किसी भी रूप में दिखाई दे जाना, कोई न कोई अच्छी खबर जरूर लाता है।
22. डॉलफिन
डॉलफिन को वैसे भी इन्सान का अच्छा दोस्त कहा जाता है। यह भी जान ही लो यह दोस्त सच में अच्छा होता है। डॉलफिन को भी आने वाले अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है।
23. सूअर
पिग्स को भी दुनिया भर में अच्छा भाग्य लाने वाला माना जाता है।
24. मोती
सभ्यताएं पानी के किनारे पनपी है। किसी समय तो आभूषण के रूप में इनका खूब उपयोग होता था। इन मोतियों को अच्छे भाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
25. झींगुर
झींगुर का शोर सुनाई देना या इसका दिखाई दे जाना भी आप के बुरे दिनों के खत्म होने का संकेत होता है।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती