Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

तांबा दूर कर सकता हर बीमारी

तांबा पहनने के फायदे
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन इनसे संबंधित चीजों का दान आदि करना बहुत अच्छा माना जाता है। सूर्य देव को लोहा और तांबा अति प्रिय है। इसलिए कहा जाता है जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो या जो चाहते हों कि उन पर सूर्य देव की कृपा बनी रहे उनको इनसे सबंधित चीजों को जरूर पहना चाहिए। सूर्य देव से संबंधित तांबे की चीजों को पहनना चाहिए और इन्हें पहनने से फायदा होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो तांबे को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में भी इसके कई फायदे हैं। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो तांबा व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियों को दूर कर सकता है। बहुत से लोग हाथ में तांबे से बनी वस्तुओं को हाथ में पहनते हैं, पंरतु ये ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वह तांबा शुद्ध हो।
तांबे की बनी किसी वस्तु को हाथ में पहनने का प्रभाव
अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष हो तो इसके लिए आपको तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सभी दोष खत्म होते हैं और सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन रोशन हो जाता है।
गुस्से से छुटकारा पाने के लिए
कहा जाता है जिन लोगों को हर छोटी-बड़ी बात पर गुस्सा आता हो उन्हें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि तांबा शांत प्रकृति का होता है और गर्मी दूर करता है। इसलिए अगर आप अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित कर अपने गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं तो हाथ में  तांबे की अंगूठी धारण करनी चाहिए।
वास्तु दोषों से भी दिलाता है छुटकारा
शायद आप जानकर यकीन न करें लेकिन तांबा एक ऐसी वस्तु है जो आपके जीवन में से तमाम तरह के वास्तु दोषों को नष्ट करता है। क्योंकि इसे बहुत ही पवित्र धातु माना गया है इसलिए कहा जाता है जिस व्यक्ति के घर में इससे जुड़ी वस्तुएं होती हैं उसके घर में कभी किसी प्रकार का कोई वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता है।
बीमारियों से बचाव
तांबा एकमात्र ऐसी धातु है जो शरीर को हर तरह की बीमारियों से बचाता है। खासकर कहा जाता है कि जिन लोगों को पेट संबंधी बीमारी हो, डायरिया या पीलिया हो उन्हें खासतौर पर तांबा धारण करना चाहिए।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती