घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बने रहे इसके लिए जरूरी है घर के प्रत्येक सदस्य को छोटी-छोटी बातों की ओर सावधानी और सजगता के साथ कार्य के प्रति सकारात्मक रहना चाहिए। इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती हैं, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए। ये किवंदतियों में तो है ही साथ ही वास्तु शास्त्र के हिसाब से देखा जाए तो ये और महत्वपूर्ण हो जाती है। इन वस्तुओं की ओर लापरवाही की वजह से ध्यान नहीं रखने के परिणाम स्वरूप इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। वास्तु तथा पुरानी मान्यताओं के अनुसार घर में टूटी-फूटी चीजें और अन्य गैर जरूरी चीजों के अलावा गंदगी नहीं रखनी चाहिए अन्यथा ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देकर घर-परिवार में सुख-शांति की राह में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर घर-परिवार में आने वाली कई दिक्कतों-परेशानियों से बचा जा सकता है।
* बर्तन
कई घरों में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती है और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
* दर्पण
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
* पलंग
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
* घड़ी
खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घडिय़ों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम समय से पूर्ण नहीं हो पाएगा।
* तस्वीर
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी दोष उत्पन्न करती है।
* दरवाजा
यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
* फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।
इससे घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।
Comments
Post a Comment