Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

गलत आदतों से आते हैं कष्ट

व्यक्ति के जीवन में अनुशासन अति आवश्यक है। अनुशासित व्यक्ति जीवन में हमेशा आगे की ओर बढ़ता चला जाता है, जबकि इसके अभाव में समस्याएं मुंह बाएं खड़ी नजर आती हैं और कारण भी समझ नहीं आते। ऐसे ही मनुष्य की रोजमर्रा की जिंदगी की कुछ गलत आदतें स्वाभाविक तौर पर शामिल हो जाती है, जिन्हें जरा सी सावधानी से बचा जा सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-गोचर का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। मनुष्य की कुछ ऐसी आदतें हैं जिसके कारण ग्रह प्रभावित होते हैं परिणामस्वरूप ग्रह जनित समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं। अगर आप रोजमर्रा की इन आदतों को ध्यान से देखें तो शायद ऐसा आपके साथ भी कहीं नहीं हो रहा हो।
* घर का मंदिर कभी गंदा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बृहस्पति ग्रह क्रोधित होते हैं। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर हमेशा साफ-सुथरा रहे।
* अगर आप खाना खाने के बाद अपने झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं तो चंद्रमा और शनि नाराज होते हैं। ऐसा होने से सफलता में कमी आने लगती है।
* कभी भी देर रात तक नहीं जागना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता।
* जब भी आपके घर कोई मेहमान आए तो उसे ठंडा और स्वच्छ पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और अशुभ नहीं करता।
* अगर आप रसोई और बाथरूम को गंदा रखते हैं तो मंगल ग्रह का नकारात्मक परिणाम आपके ऊपर पड़ता है। इसलिए रात को सोते समय सबसे पहले रसोई हमेशा साफ करें।
* अगर आप रोज सुबह उठकर अपने घर में लगे पौधों को पानी देते हैं तो इससे बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देते हैं।
* कभी भी अपने पैरों को घसीट कर नहीं चलना चाहिए। जो लोग अपना पैर घसीटकर चलते हैं उन लोगों का राहु खराब होता है।
* बाथरूम में पानी बिखेरना और गंदे कपड़े रखने से चंद्रमा को रुष्ट करता है। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल नहीं देता।
* जो लोग घर में घुसते ही अपने चप्पल, मौजें और कपड़े इधर-उधर फेंक देते हैं, उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या बढऩे लगती है। इसलिए हमेशा अपने जूते, चप्पल सुनिश्चित स्थान पर ही रहने चाहिए।
* जो लोग हर समय चीखते और गुस्से में रहते हैं, उनका शनि खराब होता है। शनि के खराब होने से जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में और धन का नुकसान होता है।
* कमरे का बिस्तर हमेशा फैला रहता है, बिस्तर पर हमेशा सिलवटें पड़ी रहती हैं और साथ ही तकिए भी इधर-उधर गिरे रहते हैं, उन्हें राहु और शनि परेशान करते हैं।
इन छोटी-छोटी बातों का रोजमर्रा की जिंदगी में ध्यान रखा जाए तो अनावश्यक आने वाली समस्याएं स्वत: ही दूर होने लगती हैं।

Comments

  1. Brhamcharya के uper भी एक लेख लिखिए

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती