Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

अक्षय तृतीया : राशि अनुसार करें खरीदारी

7 मई, 2019 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी को शादी की या कोई मांगलिक कार्य के लिए शॉपिंग करनी हो तो इस दिन कर सकते हैं, बहुत शुभ होता है। ज्योतिष के मुताबिक इस दिन की गई खरीदी गई वस्तु में इजाफा होता है और जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है। बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि अक्षय तृतीया पर केवल सोना खरीदना चाहिए, यही शुभ होता है, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। ज़रूरी नहीं है कि इस दिन केवल सोने की ही खरीददारी की जाए। अपनी हैसियत के मुताबिक जो भी खरीद सकें वो खरीद लें। ज्योतिष शास्त्र में राशि अनुसार बताया गया है कि अक्षय तृतीया पर कौन सी चीज खरीद सकते हैं। राशि के अनुसार कौन सी वस्तु खरीदना आपके लिए लाभकारी साबित होगी, यह जान लेना आवश्यक है।
मेष- इस राशि के जातकों को जहां तक संभव हो सोना या फिर तांबे से बनी छोटी-मोटी वस्तु खरीदनी चाहिए। अगर सोना खरीदने में सक्षम न हों तो तांबे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं। राशि के अनुसार मेष राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए।
वृष- वृष राशि के जातकों को इस दिन चांदी के सिक्के या चांदी से बनी कोई वस्तु खरीद करना लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही अन्न और वस्त्र का दान करना भी शुभ होगा।
मिथुन- इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर चांदी के आभूषण और नए वस्त्रों की खरीद करनी चाहिए और मूंग की दाल का दान करें। इससे घर में समृद्धि आएगी।
कर्क- अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस राशि के जातकों को भी चांदी खरीदना शुभ रहेगा। साथ ही किसी गरीब ब्राह्मण को खाना खिलाने से भी लाभ प्राप्त होगा।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को संभव हो तो सोने के आभूषण खरीद लें। अगर सोना खरीदने में सक्षम न हों तो गरीब व्यक्ति को फलों का दान करें। इससे समस्त दु:ख दूर होंगे।
कन्या- इस राशि वाले जातक चांदी के सिक्के और स्टील के बर्तन खरीदें और मिठाई का दान करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
तुला- तुला राशि वाले जातकों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी के सिक्के खरीदने चाहिए और किसी गरीब व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना लाभदायक साबित होगा।
वृश्चिक- इस राशि के व्यक्ति तांबे का पात्र खरीद सकते हैं। अगर संभव हो तो सोने के आभूषण भी खरीदने चाहिए। इससे आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
धनु- धनु राशि वाले जातकों को सोने के आभूषण खरीदने शुभ होंगे। इसके अलावा अक्षय तृतीय के दिन मंदिर में चने की दाल अर्पित करना मंगलकारी रहेगा।
मकर- मकर राशि के जातक अक्षय तृतीया के पावन और शुभ दिन चांदी के सिक्कों या चांदी के गहनों की खरीदारी करें। साथ ही इस दिन लोहे का दान जरूर करें।
कुंभ- इस राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदकर अपनी पत्नी को गिफ्ट के रूप में दें और घर में ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।
मीन- मीन राशि वाले जातक किसी भी तरह के अभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं, शुभ ही शुभ होगा। इसके अलावा किसी गरीब को खाना जरूर खिलाएं।
शास्त्रों और पुराणों की मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी दान-पुण्य किया जाता है, वो अक्षय यानि अकूत की तरह हो जाता है, जिसका फल इहलोक में तो मिलता ही है परलोक में भी मिलता है।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती