Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

मोरपंख के गुण

जीवन में छोटी-मोटी तकलीफ-बाधाएं चलती रहती हैं, उन्हें दूर करने के भी उपाय किए जाते रहे हैं। ऐसे ही उपायों में एक उपाय मोरपंख का है, जिससे कई बाधाएं-तकलीफ दूर हो सकती हैं।
- जो व्यक्ति अपने घर में दो मोरपंख रखता हैं, उस परिवार में कभी फूट पैदा नहीं होती है। घर में दो मोरपंख रखने से घर में लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं और परिवार साथ मिल खुशी-खुशी रहता है।
- जो व्यक्ति अपने साथ हमेशा मोरपंख रखता हैं उसके साथ कभी कोई दुर्घटना नहीं होती है। मोरपंख सदैव अपने पास रखने से आपका भाग्य प्रबल हो जाता हैं और किसी भी दुर्घटना का भाग नहीं बनते हो।
- मोरपंख को घर में रखने से नकारात्मक उर्जा घर से बाहर निकल जाती हैं और सकारात्मक उर्जा घर के अन्दर आ जाती है।आप तो जानते ही हैं जिस घर में सकारात्मक उर्जा रहती हैं वहां लक्ष्मी जी जल्दी आती है।
- यदि आप का बच्चा पढ़ाई में कमजोर हैं या उसका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता है तो आप उसके स्कूल बैग में एक मोरपंख रख दे। ऐसा करने से आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और वो परीक्षा में अच्छे अंको से पास होगा।
- जिन लोगो की राशि में राहू दोष होता हैं उन्हें अपनी जेब या डायरी में मोरपंख रखना चाहिये। ऐसा करने से राहू दोष चला जाता हैं और आपके कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती हैं।
- मोर का प्रिय भोजन सांप हैं। यहीं कारण हैं कि सांप मोर से डरता हैं। यदि आप को सांप से डर लगता हैं तो अपने पास एवं घर में एक मोर पंख जरूर रखे। ऐसा करने से सांप आपके या आपके घर के नजदीक नहीं आयेगा।
- घर का मुख्यद्वार यदि वास्तु के अनुसार नहीं बना या लगा हैं तो उस द्वार पर तीन मोर पंख लगा दे। इस मोर पंख के नीचे आप को भगवान श्री गणेश जी का चित्र भी लगाना होगा। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता हैं और घर परिवार पर कोई भी मुसीबत या तकलीफ नहीं आती है।
- यदि आपके जीवन में एक साथ दु:खों का पहाड़ टूट पड़े और आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाए तो घर के कमरे या बेडरूम में मोर पंख लगाना चाहिये। इस बात का ध्यान रखे कि यह मोरपंख आप को कमरे के अग्नि कोण में ही लगाना होगा। ऐसा करने से सारी मुसीबतें धीरे-धीरे दूर चली जाती है।
- सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शादी वाले एल्बम में एक मोरपंख लगा दे। ऐसा करने से पति पत्नी में झगड़े नहीं होंगे और प्रेम बढ़ेगा।
- यदि आप जीवन में सदैव सफल होना चाहते हैं तो अपने पास एक मोरपंख रखना शुरू कर दे। इस मोरपंख से निकलने वाली पॉजीटिव एनर्जी आपको किसी भी काम में फेल नहीं होने देती है।
- यदि आप रात को डरावने सपनों से परेशान रहते हैं तो अपने सिरहाने मोरपंख को रख कर सो जाये। ऐसा करने से डरावने सपने आना तो बंद होंगे ही साथ ही आपको अगली सुबह मनमोहक होगी।
- यदि कोई व्यक्ति आप को अपनी मर्जी से खुशी-खुशी मोरपंख देता हैं तो आप के जीवन की सफलता के सारे रास्ते खुल जाते हैं। बस इस बात का ध्यान रखे कि आप को उनसे यह मोरपंख मुंह से नहीं माँगना है उन्हें ये आप को अपनी स्वेच्छा से देना होगा तभी आपको इसका लाभ मिलेगा।
- पुरानी मान्यताओं के अनुसार मोरपंख मोर के मरने, या उस से झडऩे के बाद भी सदा जीवत रहता है। यही कारण हैं कि इसका असर इतना प्रबलशाली होता है।
- मोरपंख को घर में लाने के पूर्व श्रीकृष्ण भगवान का नाम जरूर लें। ऐसा करने से घर में सम्रद्धि आती हैं और सारे रुके कार्य भी समय पर पूरे हो जाते हैं।
- मोरपंख को घर की तिजोरी या पूजा स्थल वाली जगह पर रखने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती हैं। आप की तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
- मोरपंख को घी में डुबो कर पीपल के पेड़ पर बाँध देने से शत्रुओं का विनाश होता है। यह उपाय करने से शत्रु आप पर कभी विजय प्राप्त नहीं कर पाता है।
- मोरपंख से बच्चे की नजर उतारने से वह कभी बीमार नहीं पड़ता हैं और ना ही किसी की बुरी नजर उसका कुछ बिगाड़ पाती हैं। मोरपंख को किताब में रखने से उस किताब का पढ़ा याद रहता हैं।
- मोरपंख को गंगाजल में डुबो कर घर में उससे छिड़काव करने से भूत-प्रेत दूर रहते हैं।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

लघु बीजात्मक दुर्गा सप्तशती