सर्वग्रह पीड़ा निवारक उपाय
जिस भी जातक को किसी विशेष ग्रह जैसे सूर्य, चन्द्रमा, मंगल या बुध ग्रह से पीड़ा-बाधा महसूस हो रही हो तो उसे उसके निवारण के लिए उसी तदनुरूप उपाय करने से बाधाओं का निवारण होकर सुखी-समृद्धि की ओर अग्रसर होने लगता है।
सूर्य-
- सूर्य को बली बनाने के लिए व्यक्ति को प्रात:काल सूर्योदय के समय उठकर लाल पूष्प वाले पौधों एवं वृक्षों को जल से सींचना चाहिए।
- रात्रि में ताँबे के पात्र में जल भरकर सिरहाने रख दें तथा दूसरे दिन प्रात:काल उसे पीना चाहिए।
- ताँबे का कड़ा दाहिने हाथ में धारण किया जा सकता है।
- लाल गाय को रविवार के दिन दोपहर के समय दोनों हाथों में गेहूँ भरकर खिलाने चाहिए। गेहूँ को जमीन पर नहीं डालना चाहिए।
- किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य पर जाते समय घर से मीठी वस्तु खाकर निकलना चाहिए।
- हाथ में मोली (कलावा) छ: बार लपेटकर बाँधना चाहिए।
- लाल चन्दन को घिसकर स्नान के जल में डालना चाहिए। सूर्य के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे उपायों के लिए रविवार का दिन, सूर्य के नक्षत्र (कृत्तिका, उत्तरा-फाल्गुनी तथा उत्तराषाढ़ा) तथा सूर्य की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
चन्द्रमा-
- व्यक्ति को देर रात्रि तक नहीं जागना चाहिए। रात्रि के समय घूमने-फिरने तथा यात्रा से बचना चाहिए।
- रात्रि में ऐसे स्थान पर सोना चाहिए जहाँ पर चन्द्रमा की रोशनी आती हो।
- ऐसे व्यक्ति के घर में दूषित जल का संग्रह नहीं होना चाहिए।
- वर्षा का पानी काँच की बोतल में भरकर घर में रखना चाहिए।
- वर्ष में एक बार किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान अवश्य करना चाहिए।
- सोमवार के दिन मीठा दूध नहीं पीना चाहिए।
- सफेद सुगंधित पुष्प वाले पौधे घर में लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। चन्द्रमा के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे उपायों हेतु सोमवार का दिन, चन्द्रमा के नक्षत्र (रोहिणी, हस्त तथा श्रवण) तथा चन्द्रमा की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
मंगल-
- लाल कपड़े में सौंफ बाँधकर अपने शयनकक्ष में रखनी चाहिए।
- जब भी अपना घर बनवाये तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए।
- बन्धुजनों को मिष्ठान्न का सेवन कराने से भी मंगल शुभ बनता है।
- लाल वस्त्र लेकर उसमें दो मुठ्ठी मसूर की दाल बाँधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान करनी चाहिए।
- मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिन्दूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए।
- बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए।
- अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
- मंगल के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे उपायों हेतु मंगलवार का दिन, मंगल के नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) तथा मंगल की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
बुध-
- अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा निरन्तर उसकी देखभाल करनी चाहिए। बुधवार के दिन तुलसी पत्र का सेवन करना चाहिए।
- बुधवार के दिन हरे रंग की चूडिय़ाँ हिजड़े को दान करनी चाहिए।
- हरी सब्जियाँ एवं हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए।
- बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।
- घर में खंडित एवं फटी हुई धार्मिक पुस्तकें एवं ग्रंथ नहीं रखने चाहिए।
- अपने घर में कंटीले पौधे, झाडिय़ाँ एवं वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। फलदार पौधे लगाने से बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
- तोता पालने से भी बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
- बुध के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे उपायों हेतु बुधवार का दिन, बुध के नक्षत्र (आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती) तथा बुध की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
Comments
Post a Comment