Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

16 दिसम्बर सूर्य का धनु राशि में प्रवेश

16 दिसम्बर को धनु की संक्रांति में सूर्य प्रवेश करेंगे तो राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा,एक विश्लेषण। खर मास होने से नवीन और मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। शनि धनु राशि में वर्ष पर्यन्त विराजित रहेंगे, उन्हें भी अस्तगत करेंगे सूर्य। मेष राशि वाले जातकों के लिए भाग्य की प्रबलता की संभावनाएं बनी रहेगी। शनि देव साथ में होने से कुछ स्थितियों में नकारात्मक प्रभाव भी दिखाने का कार्य कर सकते हैं। आप अपनी Opportunity click करना चाहते हैं तो आगे बढ़े।
शेयर में लम्बे समय के लिए निवेश वालों को बेनिफिट की स्थिति दृष्टिगोचर होती है। प्रमोशन के लिए इंतजार में थे, ये महीना जॉब परिवर्तन के लिए अच्छा कहा जा सकता है। न्यूनाधिक संघर्ष हो सकते हैं। गृहस्थ से जुड़ी महिला हैं और कामकाज की प्लानिंग कर रही थी, पराक्रम सामने नहीं आ पा रहा था, ये समय आपके लिए क्लिक करने वाला साबित हो सकता है। पूरी क्षमताओं के साथ आगे बढ़ें। समय सकारात्मक स्थितियों का निर्माण करने वाला है। वृषभ राशि वाले जातकों के लिए रिसर्च, पीएचडी आदि लम्बे समय से नहीं हो पा रही थी, विदेश में थे और स्वदेश आना चाहते हैं, कोर्ट-कचहरी के मामले अटके हुए थे, इन सभी के लिए सुधार की ओर का समय कहा जा सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए गृहस्थ में न्यूनाधिक कलह सामने आ सकती है। बचियेगा। रिश्तों को तत्परता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़े। कोर्ट कचहरी आदि में निर्णायक मौके आने की संभावना। 22 दिसम्बर तक रिसर्च के फील्ड, इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए 6 दिन एक्जाम आदि से परेशान थे, इन दिनों के मध्य में होते हैं तो उसकी क्लियरिटी की संभावना बहुत अधिक बनती प्रतीत होती है।
कर्क राशि वालों के लिए Loan आदि की संभावनाएं रुकी हुई थी, कामर्शियल वाहन खरीदना चाहते थे, तो ये एक महीना क्लियरिटी की ओर अग्रसर हो सकता है। विदेश जाने की संभावनाओं को भी बढ़ाने वाला है। कोई अगर एडिक्शन के शिकार हैं, छोड़ नहीं पा रहे थे, शनि कारक बनते हैं, मंगल दृष्टिगोचर संबंध में हो तो अधिक बढ़ती है। लत से निजात के लिए अपने संकल्प को मन में गहरे से दोहराएंगे तो अपने साथ जुड़ाव पाएंगे कि आप छोडऩे की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सिंह राशि वालों के लिए द्विभाषीय कार्य से जुड़े हैं, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों में एक्जाम आने वाले हैं, क्लियरिटी की ओर जाना चाहते हैं, तैयारी में कमी है तो ये एक महीना हितकर स्थितियों का निर्माण करने वाला रहेगा। पिता-पुत्र संबंध में कुटता रह सकती है। कन्या राशि वालों के लिए हृदय संबंधी रागियों के लिए ये महीना विशेष तौर पर ध्यान रखियेगा। कटुतापूर्ण स्थितियों का निर्माण कर सकता है। सुखों के प्रति उद्वेलित रहेंगे। कर्म के प्रति आसक्ति बढ़ी हुई रहेगी। शनि सातवीं दृष्टि से कर्म स्थान को देखते हैं तो आलस्य वाली प्रवृतियां होती है। यहां सूर्य ज्यादा शक्तिशाली है और कर्म को देखेंगे तो वृद्धि करने वाले होंगे। कर्म के प्रति अग्रसर रहने पर प्रगति संभव है। कुटुम्बीजनों द्वारा विवाद था तो उसके बढऩे की संभावना है। टालना चाहिए। इस समय रिश्ता तो पक्का नहीं हो सकता है, बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं। रवि उत्तरायण में आएंगे तो स्थिति सकारत्मक होगी। तुला राशि वाले जातकों के लिए पराक्रम स्थितियों का निर्माण करने वाले होंगे। प्रमोशन रुके हुए थे, भले ही कारपेट और कोई प्राइवेट जॉब में है तो बेनिफिट होने की उम्मीद है। भाग्य भी प्रबलताओं के साथ आगे ले जाने की ओर अग्रसर होगा। वृश्चिक वालों के लिए घर-परिवार में निर्णय वाली स्थिति पर पहुंचने से बचें। जमीन विवाद से जूझ रहे थे, नेगेटिव प्रभाव आ सकता है। ध्यान रखियेगा। वाणी में प्रखरता के साथ कटुता भी बनी रहेगी, वो दिक्कत दे सकती है। रिश्तों में उलझन की संभावना रह सकती है। लिक्विडिटि की दृष्टि से शुरुआती 15 दिन अच्छे से नहीं बन पा रहा है, लेकिन अगले 15 दिन सही कहे जा सकते हैं।
इन्मपोर्ट-एक्सपोर्ट, कम्युनिकेशन व्यवसाय में है तो उसी स्थिति में चलाते रहे तो आगे आने वाले समय में अच्छे कहा जा सकता है। धनु राशि वालों के लिए सूर्य और शनि दोनों राशि स्थान में विराजित हैं। समय अच्छा कहा जा सकता है। शिक्षा के फील्ड से जुड़े हैं तो फायदेमंद स्थितियों का निर्माण प्रतीत हो रहा है। कार्य हित को साधने में सफल हो सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए इस महीने अनिद्रा की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे हैं तो स्वदेश में घर-परिवार में खर्चे बढऩे की संभावना। ध्यान रखियेगा। स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां बिगड़ सकती है। ध्यान रखकर चले तो बचा जा सकता है। बीमारी समय और धन की हानि कर सकती है। ध्यान रखकर आगे बढ़े। कुंभ राशि वालों के लिए समय हितकर कहा जा सकता है। शिक्षा से मिलने वाले लाभ, घर-परिवार से सामंजस्य से चले तो समय अच्छा कहा जा सकता है। घर-परिवार सहयोगी प्रतीत होगा। महिलाएं कामकाजी हैं उनके लिए भी यह समय बेहद है। रफ्तार के साथ आगे बढ़े, फायदा होगा। शेयर मार्केट में इंटरा डे जुड़े हैं तो इस महीने रफ्तार को रोककर चले तो बहुत अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के लिए मार्केटिंग, फार्मास्यूटिकल से, भ्रमण के कार्य से जुड़े हुए हैं ये महीना कामकाज की दृष्टि फायदेमंद कहा जाएगा। सुखों में न्यून बने रहेंगे, लेकिन कर्म से आगे बढ़ सकते हैं। भाग्य इतना सपोर्टिव नहीं रहेगा। कर्म के सहारे आगे बढ़ते चलेे जाएंगे, तो अच्छे अनुभव के साथ प्रगति संभव।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?