Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

कन्या राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2019 कैसा रहेगा

कन्या राशि वाले जातकों के लिए नया वर्ष 2019 कैसे फलाफल लेकर आने वाला है। युति, ग्रहों की स्थिति, दशा-अंतरदशाओं, जमीन-जायदाद, नौकरी, व्यापार, शिक्षा आदि का जीवनकाल में कैसा प्रभाव रहेगा, इन सभी का एक विश्लेषण प्रस्तुत है। वर्ष 2018 संध्या की ओर अग्रसर है, इस काल में परिस्थितियां कैसी रही, उन पर भी विचारें। इन जातकों के लिए पूरे वर्ष ढैय्या चलती रहेगी। शनि धनु राशि में ही विराजित रहेंगे। कुछ समय के लिए वक्रगत स्थितियों का निर्माण करेंगे शनि देव। देव गुरु वृहस्पति नवम्बर के शुरुआती समय में राशि परिवर्तन करके वृश्चिक से निकलकर धनु की ओर बढ़ेंगे। 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच धनु राशि में जाएंगे। जहां शनि और केतु पहले से विराजित। इससे अतिचारी स्थितियों का निर्माण होगा। 6 मार्च को राहू और केतु स्थितियां परिवर्तित कर जाएंगे, लम्बे समय के बाद। राहू मिथुन राशि में केतु शनि की राशि में जाएंगे। सूर्य अपनी संक्रांति प्रत्येक माह बदलते हैं। चन्द्रमा की गति और तीव्र है। मंगल, बुध और शुक्र फलाफल की दृष्टि से बदलेंगे। युतियों का निर्माण करेंगे, जो नकारात्मक और सकारात्मक रूप से जीवन में प्रभाव डालेगी। शिक्षा में न्यूनाधिक संघर्ष आ सकता है। पारिवारिक परिस्थितियां डांवाडोल वाली स्थिति आ सकती है। कुटुम्बकीय तनाव या फाइनेंसियल कमी शिक्षा के अंदर संघर्ष वाली स्थितियों का निर्माण प्रतीत होगा। यदि दुगुनी मेहनत, कुटुम्बकीय तनाव को अवर्ट किया तो परिणाम सुखद भी हो सकते हैं। 15 फरवरी से 27 मार्च के बीच साथ में जून जुलाई का महीनेे में बाहर जाकर शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। फाइनेंस या मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश चाहते हैं या एक्जाम की तैयारी चाहते हैं या एडवांस रिसर्च के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो ये आपके समय अनुकूल कहा जा सकता है। शेयर मार्केट के किसी भी कोर्स के लिए जाना चाहता है यदि कॉमर्स बैकग्राउंड से है तो मई के मध्य काल के बाद का समय हितकर बना हुआ है। वर्ष के शुरुआती समय में ही गुरु और शुक्र युति करेंगे। फैशन इंस्टीट्यूट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। डिजाइनिंग आदि के एक्जाम के हिसाब से समय अनुकूल। विद्यार्थियों के लिए 1 से 15 जनवरी तक कुटुम्बकीय विशेषकर पिता के साथ तनाव रहते हैं उन्हें टालने की आवश्यकता रहेगी तो पूरा साल अनुकूल समय का निर्माण होगा। भूगर्भ खनिज से जुड़े हुए साथ में गुप्त विद्याओं के माध्यम से खुद के जीवन में नई अभिलाषा नई चमक लेकर आना चाहते हैं उनके लिए ये साल संघर्षशील स्थितियों का रहेगा। मैनेजमेंट के एडवांस कोर्स या प्रोफेसर आदि के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए 29 मार्च से 23 अप्रैल और जून और जुलाई के महीने अच्छे कहे जा सकते हैं। घर का निर्माण पूरा करवाने वालों के लिए भी संभावना अच्छी है। बुढ़ी प्रोपर्टी का सौदा करें तो भी समय हितकर बना हुआ है। मार्च और अप्रैल के महीने में करें तो स्थिति और अच्छी होगी। बुध और शुक्र की युति भी इस समय अंतराल में बनेगी, लेकिन थोड़े समय के लिए, वहां पर भी समय हितकारी। कामर्शियल व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो ये पूरा वर्ष अच्छी स्थितियों का निर्माण करने वाला है। सिर्फ अप्रैल, मई और जून के महीने में थोड़ी बहुत सावधानी रखें, इसके अलावा व्यापार बढ़ोतरी में किसी भी वाहन को खरीदने की जरूरत है तब भी समय अनुकूल। नौकरी में प्रमोशन आदि की वजह से परेशान थे। शुरुआती दस महीने हितकर कहे जा सकते हैं। कॉरपेट क्षेत्र में नौकरी की दृष्टि से गुरु की स्थितियां अनुकूल। बच्चों की शादी की लेटलतीफी के लिए परेशान थे और आपने साल के शुरुआती तीन महीने प्रयास किए तो अप्रैल को टाल दें और आप कोशिश करें तो आपके बच्चों का मंगलाचरण निश्चित तौर पर पूर्ण हो सकता है। भाग्य भी प्रबल संभावनाओं के द्योतक के रूप में सामने आएंगे। प्रबंधन सर्विस की तैयारी वालों के लिए अगस्त-सितम्बर के महीने में संभावनाएं अच्छी बनेगी। नवविवाहितों के गृहस्थ की स्थिति भी अच्छी कही जा सकती है। सर्विस में दूर वाली स्थितियां भी इस साल अनुकूल दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से जोड़ों के दर्द से जूझना पड़ सकता है। सावधानी रखें। मोटापे से जूझने वालों के लिए ये साल प्रयास करने पर अनुकूल हो सकती है। कुटुम्बीय तनाव की दृष्टि से अक्टूबर-नवम्बर का महीना टालें। संभलकर चलें। मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध की युति लगभग अगस्त के अंत काल से लगाकर सितम्बर के मध्य तक बनी रहेगी। ये युति लिक्विडिटि के रोटेशन के माध्यम से अच्छी बनी हुई है। भूमि विवाद में पैसा अटका हुआ था, तो ये समय निकलने की संभावनाएं रहेगी। ये युतियां फायदेमंद रहेगी। मंगल और बुध वैसे तो शत्रु स्थितियों का निर्माण करते हैं किन्तु साथ ही साथ शुक्र बुध का योग और मंगल सूर्य की युति ये अच्छे परिणाम लेकर आएगी। सूर्य बुध बुद्धादित्य भी बनाएंगे। मंगल और शुक्र अपनी युति निर्मित करते प्रतीत होंगे। कालेज की ओर जाते हैं या पीजी कोर्सेज, बाहर विदेश में जाकर एडमिशन लिया है तो दोस्ती के संबंध में बनते हैं तो ध्यान रखियेगा उससे पढ़ाई में दिक्कत नहीं तो संबंधों में दिक्कत नहीं है। लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, घर वालों से बात करना चाहते हैं तो वर्ष पर्यन्त स्थितियां अच्छे और मनमाफिक परिणाम को निर्मित करने वाली होगी। दिसम्बर के अंत समय से पहले-पहले ये निर्णय ले लिया जाए। सिर्फ दिसम्बर का कुछ समय अंतराल वह थोड़ा बहुत दिक्कत का हो सकता है। इसके अलावा समय अनुकूल। क्योंकि उस समय पांच ग्रह योग की स्थितियां एक साथ में बनेगी। ये समय लव अफेयर्स आदि के हिसाब से और उन्हें कन्वर्ट के हिसाब से ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। विदेश यात्रा की जिज्ञासा थी, नहीं जा पाए, परिवार के साथ जाना चाहते हैं ये वर्ष सारी संभावनाएं पूरी करने वाला प्रतीत होगा। विशेषकर अप्रैल-मई माह में तो बहुत अधिक संभावना बढ़ेगी। सितम्बर-अक्टूबर महीना और शुरुआत में फरवरी का महीना भाग्य की प्रबलताओं को लेकर आने वाला है। यानि अपनी किसी भी कार्य में भाग्य के साथ बढऩा चाहते हैं, कर्म तो है ही तो दुगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकते हैं। इन महीनों में खर्चों में कंट्रोल नहीं रहेंगे। खर्चे पर नियंत्रण नहीं होने से दिक्कत-परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लिक्विडिटि का रोटेशन बना और वहां डिस्टरबेंस से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आर.डी., म्यूचअल फंड आदि से सेविंग की अग्रसर होना चाहिए। उससे खर्चे कंट्रोल भी हो सकते हैं। संचार क्रांति से जुड़े लोगों के जडत्व वाली स्थितियां निर्मित हो रही है। संघर्ष वाली स्थितियां रह सकती है। परिणाम के लिए दुगुनी मेहनत की आवश्यकता। पुलिस, डिफेंस, आयुध और आरक्षी विभाग से जुड़े हुए लोगों के लिए नेम और फेम की संभावना पूर्णरूपेण इस वर्ष निर्मित होती है। प्रमोशन आदि अटके हुए थे तो भी समय अनुकूल। सिनेमैटी, डायरेक्शन के क्षेत्र में एडवांस स्थिति में जाना चाहते हैं या सीधे इस प्रोफेशन से जुड़े हैं, स्टडीज पूरी हो चुकी तब भी संभावनाएं आपके अच्छी प्रतीत हो रही है। कला के क्षेत्र वालों के लिए भी ये साल असीम संभावनाओं वाला है। वोकल के हिसाब से जरूर कमजोर कहा जा सकता है। इसके अन्यत्र जो भी क्षेत्र हैं वहां संभावनाओं की प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य के हिसाब से नवम्बर-दिसम्बर में हृदय संबंधी रोग से दिक्कत रह सकती है, समय अच्छे से निकालें। थाइराइड बढऩे की भी संभावना है। ध्यान रखें। लीवर संबंधी दिक्कत वाले भी सुचारु ढंग से आगे बढ़ाये। बल्ड प्रेशर वाले मरीज जून और जुलाई के महीने में सावधानी से आगे बढ़ें। टीन ऐज स्कील्स डवलप करना चाहते हैं, विशेषकर कम्युनिकेशन के स्कील्स को, ये साल हितकर है। अप्रैल और मई के मध्य काल में संभावनाओं का अतिरेक प्रतीत होगा। व्यापार के क्षेत्र में लोग आदि लेना पड़े तो चिंतित होने की आवश्यकता नहीं। अपनी रफ्तार से आगे बढ़े। परिणाम अनूकल होंगे। ढैय्या जनित व्यवस्थाओं के चलते इस वर्ष इंस्टेंट बेसिस पर लोग एमाउंट की संभावना तो नहीं रहेगी, जब वर्ष अनुभव और बढ़ोतरी के साथ बीतेगा तो अगला वर्ष अच्छी संभावनाओं का निर्माण करने वाला होगा। वाहन सुख अटका हुआ था तब भी समय अनुकूल बन रही है। इस साल के मध्य से संभावनाएं अधिक रहेगी। घर निर्माण में अच्छी स्थितियां बन रही है। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए भी संभावनाएं भी प्रबलता से सामने आएगी। आप अपने काम को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी हस्तांतरण करने वालों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है। ये वर्ष कंस्ट्रक्शन की संभावनाओं के लिए पूरा वर्ष अनुकूल। किन्तु सुख की स्थितियां अच्छी निर्मित नहीं हो रही है, किन्तु चिंतित नहीं हो। फैन्सी स्टोर, मोबाइल आदि कार्य करना चाहते हैं, ऑन लाइन किसी बिजनस के साथ जुडऩा चाहते हैं तो ये साल हितकर कहा जा सकता है। परिणाम अच्छे आते प्रतीत होंगे क्योंकि भाग्य की प्रबलता आपके साथ में बनी रहेगी। 4 जून से 28 जून के मध्य का समय। ये समय और अधिक इन सारे के सारे कार्यों के हिसाब से अनुकूल कहा जा सकता है। महिलाएं गृहस्थ या बाहर काम करने वाली खुद का काम करें तब भी ये समय अनुकूल कहा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ कार्य क्षेत्र में आगे बढऩे वाली स्थितियां भी अच्छी कही जा सकती है। गृहस्थ सामान्य तौर पर आगे बढ़ाता चला जाएगा। सुकून के साथ साल के शुरुआत से आगे बढ़े। छोटे-छोटे लक्ष्म निर्धारित कर आगे बढ़े तो बहुत अच्छा रह सकता है नया साल। कोई कार्य शुरू तो कर देते हैं, लेकिन मध्य तक थक जाते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत का मन बनता है, इस स्थिति से बचें। कोई काम बढ़ा दिया तो उसे पूर्णता की ओर ले जाएं तो अच्छे परिणाम परिलक्षित होंगे।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां