Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

मकर राशि का वर्ष 2019 का राशिफल कैसा रहेगा

मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2019 में ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाएं कैसी रहेगी और उनका क्या प्रभाव रहेगा इसकी एक चर्चा-विश्लेषण। शनि धनु राशि में ही विराजित रहेंगे। इसी वजह से साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। शनि और केतु की युति 6 मार्च के बाद बन जाएगी, जो कि वर्ष पर्यन्त रहेगी। 30 अप्रैल 18 सितम्बर के बीच शनि वक्रगत स्थितियों का निर्माण करेंगे। शुरुआत के दस महीनों तक गुरु वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। 29 मार्च से 23 अप्रैल तक अतिचार योग धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहां शनि और केतु के साथ में युति करने का कार्य करेंगे। शुरुआत सूर्य और शनि की युति के साथ हो रही है। गुरु और शुक्र भी युति का निर्माण करते हुए प्रतीत होंगे। ये दो युतियां फलाफल दृष्टि से अलग-थलग परिणाम वाली होगी। शिक्षा की दृष्टि से युति अच्छी है। कुटुम्ब में संबंधों में ये युति साल के शुरुआत में इतनी अच्छी नहीं कही जा सकती। पिता-पुत्र के संबंधों में सावधानी रखे। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर, प्रशासनिक नौकरी की तैयारी, एक्जाम आदि की तैयारियों की दृष्टि से अच्छे परिणाम आने की उम्मीद रहेगी। प्रमोशन, ग्रेड बढऩे आदि के हिसाब से पूरा साल अच्छा रहेगा। गुरु कारक भाव के नाश करने वाली स्थितियों का निर्माण करते हुए प्रतीत होंगे। जितना कर्मशील होगा उतना भाग्यशाली होता चला जाता है। अप्रैल महीने में डिस्टरबेंस की संभावना बाकी समय अनुकूल। विवाह में विलम्ब की स्थितियां लम्बे समय से रुकी हुई थी, ये वर्ष शहनाई बजाने वाला रहेगा। विवाह के बाद भाग्योदय की स्थिति भी अच्छी प्रतीत हो रही है। 29 मार्च से 23 अप्रैल के मध्य का समय विदेश गमन में शिक्षा की दृष्टि से एक्जाम, एडमिशन फार्म भरने आदि के लिए अच्छा बन रहा है। सुख न्यून अवस्थाओं के प्रतीत होंगे, इतनी प्रगति के साथ दिखाई नहीं देते। वाहन, कंस्ट्रक्शन आदि क्षेत्र में भी निराशा हाथ लग सकती है। नवम्बर-दिसम्बर महीना में कोशिश करते हैं तो कंस्ट्रक्शन आदि की तरफ बढ़ सकते हैं। कामर्शियल वाहन खरीदने के लिए साल के अंत में संभावना बनती है, प्रबलता अगले साल में ही निक्षेपित प्रतीत होगी। लिक्विडिटि का रोटेशन अच्छा बना रहेगा, किन्तु व्यापार में बढ़ोतरी की रोक नहीं पाएंगे तो खर्चे बढ़ेंगे। रोग और शत्रु हंता योग बना हुआ है, कोई दिक्कत नहीं। 6 मार्च के बाद तो स्थितियां सुदृढ़ रूप से बढ़ेगी। कर्ज की ओर जाना चाहते हैं, तो इस साल रुकें। लगभग 30 जून तक तो इस निर्णय को टालना चाहिए, नहीं तो रिपेमेंट में दिक्कत आ सकती है। कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए इस साल के समय अंतराल 17 अक्टूबर से 16 दिसम्बर तक शैडबैक लग सकते हैं। कमजोर पक्ष उभर सकता है। इंटरनल स्थितियों में भी शत्रु सामने आने की संभावना बनी हुई है। सामंजस्य से आगे बढ़ें तो विकट संभावनाओं से बचा जा सकता है। कुटुम्ब में भी सामंजस्य बैठकर चल पाएं तो अच्छा रह सकता है। लग्न में चन्द्रमा मजबूत स्थिति में विराजित हैं तो अच्छा अन्यथा न्यूनाधिक टकराव बने रह सकते हैं। टीन ऐजर्स अपनी लोंग टर्म स्कील्स बढ़ाना चाहते हैं जिसमें निरन्तरता बनाए रखें तो समय अनुकूल बना हुआ है। मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों के मई और जून में सर्विस चेंज की संभावना ज्यादा बन रही है। प्रेशर अधिक होगा। प्रेशर की वजह से सर्विस चेंज की ओर जाना पड़ सकता है। ये स्थिति हितकर तो नहीं, किन्तु कन्फर्ट जोन से निकल जाते हैं और प्लानिंग पहले से कर लें तो बेहतर व्यवस्थाओं का निर्माण संभव होगा। स्वास्थ्य फील्ड, मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं तो ये वर्ष उपलब्धियों भरा कहा जा सकता है। सितम्बर से दिसम्बर तक समय बहुत अधिक फलदायी साबित होने की ज्यादा उम्मीद। डायरेक्शन, एक्टर, एक्ट्रेस के फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है ये स्थितियां इतनी अच्छी नहीं कही जा सकती। वाणी में संयम रखते हैं, अनर्गल सौदेबाजी में नहीं फंसते हैं तो बेहतर रह सकता है। इस वर्ष खड़ी हुई कोई दुविधा या मुकदमेबाजी की स्थितियां लम्बे समय तक चल सकती है। इनसे बचने का प्रयास करें। विशेषकर घर-परिवार की स्थितियां कोर्ट-कचहरी की बजाय बाहर ही फैसला हो सके तो बेहतर रहेगा। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के साथ जॉब भी कर रहे हैं तो ये वर्ष अच्छी संभावनाओं वाला प्रतीत नहीं होगा। स्वदेश भी आना पड़ सकता है या कंपनी बदलने की ओर भी जाना पड़ सकता है। भाग्य भी प्रबलता के साथ सपोर्ट करता प्रतीत नहीं हो रहा। मानसिक तौर पर तैयार रहते हुए इस समय अंतराल को निकालें। डरने-घबराने की आवश्यकता नहीं, किन्तु ये समय सावचेती के साथ निकालें। केवल अप्रैल माह में थोड़ी बहुत रिलीफ की उम्मीद बनती है। विदेश घूमने-फिरने जाना चाहते हैं तो भी इस समय सावधानी रखें। बीमारी से ग्रसित हैं तो अपनी रिपोर्टस वगैरह साथ रखकर चलते हैं तो हितकर रह सकता है अन्यथा स्थितियां इतनी अच्छी नहीं कही जा सकती। हनुमन्त उपासना के साथ में इस साल की शुरुआत करते हैं तो बहुत अच्छे परिणाम आपके सामने आएंगे। उपासना के कारण छोटे-मोटे विघ्न हटते चले जाएंगे। लव अफेयर्स वालों के लिए भी ये साल इतनी अच्छी स्थितियों वाला प्रतीत नहीं हो रहा है। क्योंकि गुरु ने अपने कंट्रोल में ले रखी स्थितियों को तो दुविधा-दिक्कतें रहती है। क्योंकि फैशिनेसन जिंदगी में जब कम होती है तो जिंदगी आईने के साथ क्लियर हो पाती है। इस साल आकस्मिक धन-लाभ की स्थितियां भी अच्छे से सामने नहीं आ रही है। भाग्य सपोर्टिव नहीं, आकस्मिक लाभ का हाउस भी सपोर्टिव नहीं तो इस साल आकस्मिक लाभ प्रतीत नहीं होता। कर्मशील रहते कार्य की आवश्यकता। चित्त की शीतलता चाहते हैं तो आपको प्लांटेशन की ओर जरूर जाना चाहिए। शेयर्स में जाना ही चाहते हैं तो कंस्ट्रक्शन, फार्मास्यूटिकल, स्पोर्ट इंस्ट्रीज, रेलवे आदि के शेयर की ओर जाएं तो ठीकठाक स्थितियों का निर्माण होगा। फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट में जमीन आदि पर्चेज की संभावनाएं इतनी अच्छी नहीं। किन्तु साल के अंतिम दो महीने में फिर भी फलाफल की दृष्टि से सामने आ सकती है। इस राशि के जातकों की स्वीकारोक्ति कम होती है। यानि पूरी दुनिया किसी ओर आगे बढ़ जाती है, तब हम उसके बाद उस तरफ जाते हैं तो लेटलतीफी के कारण सुदृढ़ परिणाम सामने नहीं आ पाते। उदाहरण के लिए मिथुन या कन्या राशि वाले जातक जहां स्वीकारोक्ति कर कोई नया गैजेट की टेक्नोलॉजी से जल्दी जुड़ जाते हैं जबकि मकर राशि वाले जातक उसके पीछे सोचकर बढ़ते हैं जिससे कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। क्योंकि रिस्क लेनी पड़ती है। मन में विश्वास हो तो सर्विस छोड़कर व्यापार की ओर जाना चाहते हैं तो जाना चाहिए। खुद के भीतर की स्थितियों को प्रबल कीजिये। खुद को मजबूत करने पर सफलता सामने आ सकती है। कंस्ट्रक्शन, रियल स्टेट से जुड़े हुए हैं तो इस साल चढ़ाव आने की संभावना ठीकठक है। स्पोर्ट पर्सनलटी के लिए इस साल के अंत में उपलब्धियां उनके साथ खड़ी हुई प्रतीत होगी। पत्रकारिता, इलेक्ट्रोनिक मीडिया दूसरा क्वार्टर बहुत अधिक महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। सत्ता के केन्द्र में मकर राशि वाले जो भी लोग बने हुए हैं उन्हें व्यर्थ के वाद-विवादों से बचना चाहिए। 13 फरवरी से 14 मार्च के मध्य के समय कोई पार्टी बदलना चाहते हैं या कोई भूमिका को बदलाव के साथ में देखना चाहते हैं तब भी आप संभलकर चलते हैं तो परिणाम आपके अनुकूल आने की उम्मीद बनी रहेगी।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?