Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

सूर्य कर रहे हैं तुला में प्रवेश

17 अक्टूबर, 2018 को सूर्य नीचस्थ हो जाएंगे, यानि कि लगभग एक महीने के लिए तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वो कर्क और शुक्र की जो राशि है उसमें। हमारे जीवन पर यानि 12 ही राशियों वाले जातकों पर किस तरह का प्रभाव उत्पन्न करेंगे कि हमें जानने और समझने की आवश्यकता है। इसके साथ में ही आज मैं आपको एक बात और बताने जा रहा हूं कि जब भी आप यूटयूब के कमेंट बॉक्स के माध्यम से, व्हाटसप से या फिर ई-मेल के माध्यम से मुझसे सम्पर्क करते हैं तो सबसे प्रथम दृष्टया आपका जो आकांक्षा रहती है वो यही रहती है कि नियत समय पर आपको जवाब मिल जाए। मैं इसकी कोशिश भी करता हूं, लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से डिले हो जाता है। आप ये विश्वास रखें कि आपको जवाब निश्चित तौर पर मिलेगा ही मिलेगा। तो जब सूर्य नीचस्थ हो जाएंगे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे तो मेष राशि वालों के लिए कैसा प्रभाव डालेंगे ये जानने की आवश्यकता है। मेष राशि वालों के लिए सप्तमस्थ आएंगे सूर्य। आपके गृहस्थ जीवन में थोड़ा बहुत कांट्राडिक्शन खड़े हो सकते हैं, गृहस्थ जीवन में कांट्राडिक्शन्स के साथ में यदि आप किसी बिजनस की पार्टनरशिप में है या फिर पार्टनरशिप करने वाले हैं कोई डील फाइनल करने वाले हैं उसमें आप डोमिनेटेड पोजीशन के ऊपर खुद खड़ा हुआ पाएंगे। ये स्थिति उन लोगों के लिए अच्छी है, लेकिन गृहस्थ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें, आप किसी ब्रेकअप से जूझ रहे हैं या कोई मनमुटाव वाली स्थितियों से जूझ रहे हैं तो एक महीने के लिए विवेक रखने की आवश्यकता है। वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य सिक्स्थ हाउस में आ जाएंगे। सूर्य जब वृषभ राशि वालों के लिए सिक्सथ हाउस में आएंगे थोड़ी बहुत अनिद्रा की परेशानियां, अस्थि विकार संबंधी परेशानियां आपके कामकाजी क्षेत्र में निरर्थक घूमना-फिरना आपको पड़ सकता है। और जो अतिरेक के एक्सपेंसेज है यानि कि जो एक्सपेंसेंज नहीं होने चाहिए उनसे भी आपको थोड़ा बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि उस तरफ सूर्य आपको इनक्लाइन करेंगे ही करेंगे। मिथुन राशि वालों की जब हम बात करते हैं तो जो महिलाएं गर्भस्थ हैं उन्हें शहद रूपी किरणें जब तरुणोदय के समय सूर्य जब उदित हो जाते हैं तो शहद रूपी किरणें जब इस धरती पर पडऩे लगती है उस समय कुछ वक्त आपको उन रश्मियों के बीच बिताना चाहिए जो लोग अभी शिक्षा के कार्यों में जुटे हुए हैं या फिर विद्याध्ययन में जुड़े हुए हैं ये समय उनके पराक्रम दिखाने का है। यदि आप कोई काम्पीटिटिव एक्जाम की तरफ बढ़ रहे हैं ये एक महीना पुरजोर तैयारी करें और अगर इसके आसपास एक्जाम है तो सफलता की भी काफी हद तक गारंटी आप ले सकते हैं। क्योंकि सूर्य आपके लिए पंचमस्थ आ रहे हैं। अब सूर्य जब सुख स्थान में आ जाएंगे यानि कि फोर्थ हाउस में आ जाएंगे, कर्क राशि वालों के लिए तो कैसा प्रभाव उत्पन्न करेंगे। सातवीं दृष्टि से टेन्थ हाउस को, यानि कि कर्म स्थान को देखेंगे। लगातार भ्रमणशील रखेंगे आपको, चलायमान रखेंगे, सुख-सुविधाएं आप जुटाएंगे तो जरूर इस एक महीने में, लेकिन उसकी अनुभूति और अनुभव नहीं कर पाएंगे। यदि आपने कोई किराया का मकान ले रखा है। संभावनाएं बन रही है कि आप उसे चेंज करके शिफ्ट हो सकते हैं। इस तरफ भी आप विशेष तौर पर ध्यान रखें। जॉब चेंजेज की संभावनाएं भी इस समय ऐसे लोगों के लिए बन रही है। अब जब हम सिंह राशि वालों की बात करते हैं। सिंह राशि वालों की जब हम चर्चा करते हैं तो सूर्य थर्ड हाउस में आ रहे हैं। सूर्य जब सिंह राशि वालों के लिए थर्ड हाउस में आएंगे तो आपके जॉब चेंजेज की संभावनाएं बहुत अधिक है। प्रमोशन की संभावनाएं बहुत अधिक है। क्योंकि पराक्रम स्थान में आए हुए सूर्य जॉब के प्रति व्यक्ति को आसक्त रखते हैं, आसक्त रखने के साथ-साथ चेंजेंज की ओर इनक्लाइन भी करते हैं। यहां मैं एक और तथ्यपरक बात आप सभी के सामने बताने जा रहा हूं जो कि इस विषय से संबंधित नहीं है। किसी भी लग्न की कुंडली हो और सूर्य थर्ड हाउस में विराजे हुए हों, जो जन्म के समय का फोटोग्राफ है जो लग्न कुंडली है उसमें सूर्य यदि थर्ड हाउस में विराजे हुए हों तो जॉब बड़ी ही आसानी से दिलाते हैं व्यक्ति को। तो सिंह राशि वालों के लिए यदि चन्द्र गणना के अनुसार बात की जाए तो सिंह राशि वालों के लिए पराक्रम स्थान में आकर सूर्य जॉब की पोजीशन्स को बहुत मुफीद बनाएंगे। आपकी कार्य क्षेत्र में आप पराक्रम दिखाने का कार्य भी कर सकते हैं। तो इस तरफ आपको जाना चाहिए। भाग्य स्थान पर जब सूर्य अपनी सातवीं दृष्टि डालेगा तो वो भी स्थिति आपके लिए बढिय़ा बन रही है। अब जब हम कन्या राशि वालों की बात करते हैं तो सूर्य सैकिंड हाउस में आ रहे हैं। लिक्विडिटि के फ्लो को रेस करने का कार्य करेंगे। आपसी मनमुटाव परिवार में संभव है। आप वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि इस महीने सैकिंड आएंगे सूर्य तो आपको एक तरह से तीव्रगामी बनाएंगे यानि कि आपकी भाषा पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा उसका आपको ध्यान रखना चाहिए। अब जब हम तुला राशि वालों की बात करते हैं, चर्चा करते हैं तुला राशि वालों की। उनके लिए स्वराशिस्थ आ रहे हैं सूर्य। और क्योंकि यहां पर नीचस्थ भी है तो आपका मनोबल नहीं गिरने देंगे सूर्य यहां बैठकर। कार्य में परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा आप उससे घबराए नहीं, जूझते रहें आपको लगेगा कि जिंदगी झंझावातों में फंस चुकी है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आपका परिश्रम आपको निखार कर बाहर लेकर आएगा इसलिए तुला राशि वालों को इस स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ में ही आप किसी बिजनस से जुड़े हुए हैं तुला राशि वाले। तो उनके लिए भी ये समय बड़ा ही मुफीद है। आप किसी बिजनस डील के लिए जाना चाहते हैं या फिर कोई नया बिजनस वेंचर स्टेटलिसमेंट करना चाहते हैं सही समय है आपके लिए। अब जब हम वृश्चिक राशि वालों की चर्चा करते हैं तो उनके लिए सूर्य व्यय स्थान में आ रहे हैं। व्यय स्थान में सूर्य आएंगे तो वही अस्थि विकार संबंधी परेशानियां इसके साथ में निरर्थक एक्सपेंसेंज। आपको लगेगा कि अभी मेरे लिए इन्वेस्टमेंट का सही समय है, लेकिन एक महीने आपको इन्वेसमेंट के जो प्रप्रोजल है उनसे बचकर चलना चाहिए। धनु राशि वालों के लिए लग्न हाउस में आएंगे। लाभ स्थान में खुद से एकादश यानि राशि से एकादश से आए हुए सूर्य बड़े ही अच्छे रिजल्ट करने वाले होते हैं। आपको जीवन के जो दूरगामी लाभ है उनका प्रतिबिम्ब दिखना शुरू हो जाएगा और जो भी कार्य आपके अटके हुए थे, इस टाइम लगभग एक महीने के पीरियड में आप जाना शुरू करें, बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। अब जब मकर राशि वालों के लिए कर्म स्थान में आ जाएंगे, टेन्थ हाउस में आ जाएंगे तो ये गोल्ड ओपरच्यूनिटी है आपके लिए। एक तो भ्रमणशील रखेंगे। कर्म से पूर्ण रूप से आपको फायदा मिल पाएगा, कर्म क्षेत्र में आप अपना पराक्रम दिखा पाएंगे इसके साथ ही जब सुख स्थान पर सातवीं दृष्टि आएगी तो सुखों में थोड़ी-सी कमी जरूर आ सकती है। कुंभ राशि वालों की जब हम बात करते हैं तो भाग्य स्थान में आ रहे हैं यानि कि नाइन्थ हाउस में आ रहे हैं। नाइन्थ हाउस में आकर सूर्य भाग्य को एक तरह से चमत्कृत करने का काम करेंगे आपको पूजा-पाठ-ध्यान और मेडिटेशन की ओर बढऩा चाहिए इस एक महीने के लिए। अच्छे रिजल्ट आपको सुगमता के साथ मिलेंगे। अष्टमस्थ आए हुए सूर्य यानि कि जब मीन राशि वालों के हम बात करते हैं तो ऐडथ हाउस में आएंगे। यदि अब लग्न के फोटोग्राफ की बात करते हैं तो ऐडथ हाउस में सूर्य यदि स्वराशिस्थ नहीं है, स्वक्षेत्री नहीं है तो इतने अच्छे रिजल्ट नहीं देते। यानि कि अष्टमेश का दोष उन्हें भी लगता है। ये हिडन हाउस है। हिडन प्रोबल्मस आपके सामने आ सकती है। उनसे आपको बचने के लिए जाना चाहिए। गाड़ी चलाते समय विशेष तौर पर आप इस समय अंतराल में ध्यान रखें। तो ये थी 12 राशि वालों के लिए एक सतत चर्चा। पूर्णरूपेण चर्चा। सूर्य उपासना की तरफ जब भी सूर्य तुला राशि में हों नीचस्थ हो तो वो पोजीशन अच्छी नहीं मानी गई है जब मेष में उच्चस्थ होते हैं तो बहुत बढिय़ा समय रहता है, लेकिन तुला में जब है सूर्य तो आपको विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक जातक को सूर्य उपासना के लिए जाना ही जाना चाहिए।

Comments

  1. सौरमंडल। Click here ⬇️

    https://studyfundaa.com/saurmandal/

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?