हिन्दी मास पौष माह तथा अंग्रेजी तारीख के अनुसार 23 दिसम्बर से 21 जनवरी तक वृषभ राशि वाले जातकों के लिए इस महीने में कौनसा समय अनुकूल है, किस समय में सावधानी रखने की आवश्यकता है, घर-परिवार की स्थिति तथा स्वास्थ्य संबंधी आदि परिस्थितियां कैसी बन रही है, इसकी चर्चा-विश्लेषण। यह विश्लेषण लग्न कुंडली में प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए विराजित दिखाया गया है।
Education- शिक्षा की दृष्टि से इतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। टेक्नीकल, इंजीनियरिंग, कॉमर्स से जुड़े लोगों के लिए इतनी अच्छी संभावनाएं प्रतीत नहीं हो रही है। संभलकर चलियेगा, एक महीना इंतजार करेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी पेशा वाले बदलाव की ओर जाते हैं तो उनके लिए स्थितियां अच्छी संभावना वाली बन रही है। फायदा उठाते हुए दुगुनी रफ्तार से बढ़ें। बाहर जाना चाहते हैं तो भी प्रयासरत रहिये, सफलता मिलेगी। प्रमोशन के लिए भी समय अनुकूल कहा जा सकता है। जब समय ग्रह-गोचरीय व्यवस्थाओं के अनुसार अनुकूल बनने लगे तब दुगुनी रफ्तार से किया हुआ काम परिणाम तक पहुंचाने में आसानी प्रतीत होती है।
Business- व्यपारियों के लिए यह महीना अच्छे परिणाम वाला कहा जा सकता है।। कामकाज बढ़ाने की दृष्टि से, विशेषकर होटल व्यवसाय, फैन्सी आइटम, एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट आदि वालों के लिए हितकर समय बना हुआ है। फायदा उठावें। रियल स्टेट में जुड़े लोगों के लिए मध्यम रहेगा, उन्हें इस महीना इंतजार के साथ व्यतीत करें, तो आगे अनुकूल स्थितियां बनती प्रतीत होगी। सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल कहा जा सकता है। लिक्विडिटि की दृष्टि से भी बेहतर कहा जा सकता है। फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट की ओर जाना चाहते हैं तो 21 जनवरी तक रुकें, बाद की स्थितियां अच्छी कही जा सकती है।
Other- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए संभावना वाली स्थितियां निर्मित होती प्रतीत हो रही है। प्रयासरत रहने पर सफलता की उम्मीद की जा सकती है। स्पोर्टस से जुड़े लोगों के लिए भी, विशेषकर माह के मध्य तक, अच्छा बना हुआ है। आगे बढिय़े।
घर-परिवार- गृहस्थ महिलाओं के लिए भी समय अनुकूल। कर्ज आदि लेकर कोई कार्य करना चाहती हैं, उनको भी आगे बढऩा चाहिए समय मनमाफिक बनता प्रतीत हो रहा है। गर्भावस्था वाली महिलाएं सावधानीपूर्वक समय निकालें। इस समय को अच्छे से निकाल पाने पर आगे अच्छे समाचार मिलने की संभावना प्रतीत हो रही है। कामकाजी महिलाएं प्रगति चाहती है, तो भी समय अनुकूल कहा जा सकता है। पिता-पुत्र के संबंध समतापीय बने रहेंगे। वाणी में कर्कशता लाने का कार्य हो सकता है। उस ओर ध्यान देना चाहिए, नियंत्रण रखकर कार्य करें।
Helth- मधुमेह रोगियों के लिए सावधानी की आवश्यकता रहेगी। नियमित जांच व दवाओं के साथ-साथ प्रकृति से जुड़कर दिनचर्या को आगे बढ़ायें तो आगे बेहतर परिणाम कहे जा सकते हैं।
उपाय- नए साल में मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है इस दिन तिल-गुड़ के साथ सफेद वस्तु का दान दें तो परिणाम अनुकूल बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही मां दुर्गा के मंदिर में जाकर दर्शन करें और सप्तशती पाठ करें तो जीवन में और सुगमता पाएंगे।
Comments
Post a Comment