Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

महाशिवरात्रि 2019 : महासंयोग पर पाएं मनोवांछित फल

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व ग्रह-नक्षत्रों के तो विशेष संयोग बन ही रहे हैं साथ ही भोलेनाथ का वार सोमवार भी इसी दिन होने से इस बार की शिवरात्रि महासंयोग वाली मानी जा रही है। इस महासंयोग पर कोई भी साधक भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए थोड़े से प्रयासों से ज्यादा फल प्राप्ति का पुण्य लाभ कमा सकता है। वैसे भी शिव जी को जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान के रूप में जाना जाता है। ऐसे में शिव जी के शिव लिंग पर पूर्ण श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने पर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करना बड़ा ही आसान माना जा रहा है। वैसे अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग तरीके से शिवलिंग पर की गई पूजा का फल उसी स्वरूप में परिलक्षित होता है।
शिव भक्त भलीभांति परिचित ही है कि पूजा में शिवलिंग का बहुत खास महत्व होता है। लेकिन महाशिवरात्रि के खास पर्व पर इस पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है। माना जाता है इस दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग पूजा करता है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। पूजन के साथ-साथ इस दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक को मनोवांछित फल देते हैं। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली अलग-अलग चीजों का अलग-अलग महत्व और लाभ होता है। माना जाता है, शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से बड़ी से बड़ी समस्यायों से छुटकारा पाया जा सकता है। खास चीजें जिनसे इस महासंयोग पर महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं, और उसी अनुरूप फल की प्राप्ति होती है।
मनचाही इच्छा के लिए- महाशिवरात्रि के पर्व में शिवलिंग पूजा के समय शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाने का बहुत खास महत्व होता है। कहते हैं, बिल्व पत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। और शिवरात्रि के दिन शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाना बहुत शुभ होता है। इस उपाय से  मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इसीलिए शिवरात्रि में शिव जी को बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं।
कर्ज मुक्ति के लिए- अगर कोई जातक कर्ज की समस्याओं से परेशान है और कई कोशिशों से बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो शिवरात्रि में शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अगर सम्भव हो तो शिवरात्रि के बाद प्रत्येक सोमवार ऐसा करें। इससे शीघ्र लाभ होगा।
मंगल दोष के लिए- कुंडली में मंगल दोष होने पर जातक को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चावलों का प्रयोग कर इस दोष से मुक्ति पा सकते हैं। मंगल दोष दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर शिव का पके हुए चावलों से श्रृंगार कर पूजा करें।
सुख-समृद्धि के लिए- महाशिवरात्रि को शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से संतान पर कोई विपत्ति नहीं आती है। शिवलिंग पर अन्न चढ़ाने के बाद उसे गरीबों में वितरित कर दें और साथ में भोजन भी कराएं।
संतान सुख के लिए- अगर दम्पत्ति को विवाह के काफी समय बाद भी संतान सुख नहीं मिला है तो पुरुष और महिला दोनों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर घी से अभिषेक करना चाहिए। ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन भी कराएं। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार व्रत रखें। जल्द ही संतान सुख प्राप्त होगा।
रोग दूर करने के लिए- अगर कोई जातक लंबे समय से बीमार है और कई प्रयासों के बाद भी स्थिति बेहतर नहीं हो रही है तो शिवरात्रि के दिन जल में दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। इस उपाय से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी मिलता है।
मनोकामना पूर्ति के लिए- महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सफेद वस्त्र और जनेऊ अर्पित करने से लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। इस उपाय से भगवान शिव मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए भी ये उपाय लाभकारी होता है।
शिवरात्रि पर अलग-अलग चीजों के अभिषेक का प्रभाव-
जल- शिवरात्रि पर मंत्र उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने से स्वाभाव शांत होता है। जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
केसर- शिवरात्रि में शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
चीनी- महाशिवरात्रि पर महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस अभिषेक से दरिद्रता भी दूर होती है।
इत्र- शिवरात्रि पर शिवलिंग को इत्र लगाने से मन पवित्र और शुद्ध होता है। इस उपाय से मन शांत रहता है।
दूध- शिवरात्रि पर भोलेनाथ को दूध से अभिषेक करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती है।
दही- महाशिवरात्रि को शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने से स्वभाव अच्छा होता है और आने वाली समस्याएं दूर होती है।
चंदन- शिवलिंग पर चंदन लगाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस उपाय से समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।
शहद- शिवरात्रि पर भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है।
भांग- महाशिवरात्रि में भगवान शिव को भांग चढ़ाने से कमियां और बुराइयां दूर होती है।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?