Featured Post

नवरात्रि में पाएं आर्थिक समृद्धि

हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही अहम माना गया है। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। साल में कुल चार नवरात्रि पड़ती है और ये सभी ऋतु परिवर्तन के संकेत होते हैं। या यूं कहें कि ये सभी ऋतु परिवर्तन के दौरान मनाए जाते हैं। सामान्यत: लोग दो ही नवरात्र के बारे में जानते हैं। इनमें पहला वासंतिक नवरात्र है, जो कि चैत्र में आता है। जबकि दूसरा शारदीय नवरात्र है, जो कि आश्विन माह में आता है। हालांकि इसके अलावा भी दो नवरात्र आते हैं जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। नवरात्र के बारे में कई ग्रंथों में लिखा गया है और इसका महत्व भी बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। यह अंग्रेजी महीनों के मुताबिक 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगा। इन दिनों में तांत्रिक प्रयोगों का फल मिलता है, विशेषकर धन प्रात्ति के रास्ते खुलते हैं। धन प्रात्ति के लिए नियमपूर्वक-विधि विधान से की गई आराधना अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। नौकरी-पेशे वाले धन प्रात्ति के लिए ऐसे करें पूजा-अर्चना- गुप्त नवरात्रि में लाल आसन पर बैठकर मां की आराधना करें।  मां को लाल कपड़े में...

मासिक शिवरात्रि पर पाएं कर्ज से मुक्ति

मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है। मासिक शिवरात्रि पर सूर्यास्त के पश्चात शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से दुख:-दारिद्रय दूर होकर सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शिव परिवार की पूजा किसी मंदिर में की जाए तो अति उत्तम अन्यथा घर पर ही पूजा स्थल पर शिव परिवार की पूजा की जा सकती है। शास्त्रों में आए वर्णन के अनुसार यह मासिक शिव रात्रि कर्ज से मुक्ति के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताई गई है।
हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले। इससे कर्जा से शीघ्र मुक्ति मिलेगी।
ऊँ शिवाय नम:
ऊँ सर्वात्मने नम:
ऊँ त्रिनेत्राय नम:
ऊँ हराय नम:
ऊँ इन्द्र्मुखाय नम:
ऊँ श्रीकंठाय नम:
ऊँ सद्योजाताय नम:
ऊँ वामदेवाय नम:
ऊँ अघोरह्र्द्याय नम:
ऊँ तत्पुरुषाय नम:
ऊँ ईशानाय नम:
ऊँ अनंतधर्माय नम:
ऊँ ज्ञानभूताय नम:
ऊँ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
ऊँ प्रधानाय नम:
ऊँ व्योमात्मने नम:
ऊँ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें।
और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना। बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना। इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है।

Comments

Popular Posts

हरे कृष्ण महामंत्र की महिमा

22. वेद : रोग निवारण सूक्तियां

वृषभ लग्न की कुंडली में कौन-कौन सी योग कारक स्थितियां बनती हैं?